AIIMS में भर्ती है अरुण जेटली, आज हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट

Arun Jaitley may undergo kidney transplant in AIIMS today
AIIMS में भर्ती है अरुण जेटली, आज हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट
AIIMS में भर्ती है अरुण जेटली, आज हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी की समस्या से जूझ रहे वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को किडनी ट्रांसप्लांट हो सकता है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जेटली एम्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती हुए है। अरुण जेटली कोअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के कार्डियो न्यूरो बिल्डिंग के वीवीआईपी वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि किडनी ट्रांसप्लांट के पहले की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स प्रशासन ने दस डॉक्टरों की टीम बनाई है।

ट्वीट कर दी थी जानकारी
सोमवार से अरुण जेटली दफ्तार नहीं जा रहे है। जिसके बाद उन्होंने ने ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, "मेरा किडनी से संबंधित समस्याओं तथा कुछ संक्रमणों का इलाज चल रहा है।" हालांकि उन्होंने बीमारी की विस्तृत जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने कहा था, "अभी नियंत्रित माहौल में घर से ही काम कर रहा हूं। मेरा आगे का इलाज मेरे डॉक्टरों पर निर्भर करेगा.

being treated for kidney related problems certain infections that I have contracted. I am therefore currently working from controlled environment at home. The future course of my treatment would be determined by the doctors treating me.

 

डोनर से की थी मीटिंग
इससे पहले गुरुवार को अरुण जेटली एम्स अस्पताल पहुंचे थे। ट्रांसप्लांट को लेकर डोनर से मीटिंग करने के लिए जेटली यहा पहुंचे थे। इसके बाद वह वापस घर लौट गए। मालूम हो कि जेटली पिछले काफी समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे हैं। वहीं सुगर की समस्या से भी जेटली परेशान है। बजट पेश करने के दौरान भी देखा गया था कि वो ज्यादा देर तक खड़े नहीं रह पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने बैठकर बजट पेश किया था।  

2014 में बैरियाट्रिक सर्जरी
सितंबर 2014 में अरुण जेटली की बैरियाट्रिक सर्जरी भी हुई थी। ये सर्जरी उनके वजन घटाने के लिए की गई थी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक ट्वीट कर वित्तमंत्री के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सिंघवी ने कहा कि बुधवार को राज्यसभा में नए नेताओं के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अरुण जेटली को न देखकर आश्चर्य हुआ। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर उनके ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा ये चकित करता है कि शुगर और की समस्या के बावजूद वो इतने व्यस्त शेड्यूल को मेंटेन करते रहे।     

Created On :   7 April 2018 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story