राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक शिफ्ट किया, CISF के घेरे में

Baba Ram Rahim shifted to a special jail in Sunaria PTC, Rohtak
राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक शिफ्ट किया, CISF के घेरे में
राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक शिफ्ट किया, CISF के घेरे में

डिजिटल डेस्क, रोहतक। साध्वी से रेप के मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए गए गुरमीत राम रहीम को हेलिकॉप्टर से रोहतक की विशेष जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आर्मी के हेलिकॉप्टर से राम रहीम को रोहतक लाया गया है। यहां सुनारिया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में बनाई गई विशेष जेल में उन्हें रखा गया है। रोहतक के डिप्यूटी कमिश्नर अतुल कुमार ने बताया कि गुरमीत राम रहीम को सुनारिया पुलिस प्रशिक्षण केंद्र की विशेष जेल में रखा गया है। CISF ने पीटीसी सुनारिया से लगे 3 किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया है।

पंचकूला में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रोहतक में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रोहतक के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि रोहतक में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। बाहर से आने वाले किसी भी डेरा समर्थक को रोहतक में प्रवेश करने की आज्ञा नही दी जाएगी। उन्होंने कहा, "जिले में धारा 144 लगी हुई है। यहां जबरन घुसने वाले शख्स को वापस खदेड़ दिया जाएगा और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।"

बाबा राम रहीम को रोहतक की विशेष जेल में शिफ्ट करने की खबर के बाद ऐसा अनुमान है कि पंचकूला से डेरा समर्थकों का दल अब रोहतक के लिए रवाना हो सकता है। यही नहीं रोहतक में भी बड़ी संख्या में राम रहीम के अनुयायी हैं जो उपद्रव कर सकते हैं। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर इस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।

Created On :   25 Aug 2017 4:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story