इमरान की पार्टी के नेता बलदेव ने मोदी से मांगी मदद, कहा- पाक में सुरक्षित नहीं

इमरान की पार्टी के नेता बलदेव ने मोदी से मांगी मदद, कहा- पाक में सुरक्षित नहीं
हाईलाइट
  • पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ही नहीं मुसलमान भी सुरक्षित नहीं है
  • बलदेव की मोदी सरकार से गुहार है कि उन्हें भारत में संरक्षण दिया जाए
  • भारत लौटे इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में भारत के खिलाफ आग उगल रहे पाकिस्तान को अब वहां के लोग ही आईना दिखाने लगे हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता ही खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। पाकिस्तान की आरक्षित सीट से पूर्व में विधायक चुने गए बलदेव कुमार भारत आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। बलदेव कुमार ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को असुरक्षित बताते हुए कहा, अब वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते। बलदेव ने मोदी सरकार से शरण की गुहार भी लगाई है।

पीटीआई के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत से शरण मांगी है। बलदेव सिंह ने कहा, पाकिस्तान में सिर्फ अल्पसंख्यक ही नहीं बल्कि मुसलमान भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारा पाकिस्तान में रहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। मेरी भारत सरकार से गुहार है कि मुझे यहां संरक्षण दिया जाए। मैं वापस पाकिस्तान नहीं जाऊंगा।

बलदेव कुमार ने यह भी कहा कि, मोदी सरकार को विशेष पैकेज का ऐलान करना चाहिए जिससे पाकिस्तान के हिंदू और सिख अल्पसंख्यक भारत आ सके। उन्हें वहां प्रताड़ित किया जा रहा है। बता दें कि बलदेव कुमार सिंह पाकिस्तान के खैबर पख्तून ख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक रहे हैं। बलदेव इस वक्त भारत के पंजाब राज्य के खन्ना में मौजूद हैं। बलदेव कुमार अपने परिवार समेत पाकिस्तान से जान बचाकर भारत आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बलदेव सिंह की शादी 2007 में पंजाब के खन्ना की रहने वाली भावना से हुई है। शादी के समय वो पाकिस्तान में पार्षद थे, बाद में विधायक बने। बलदेव इन दिनों खन्ना में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

Created On :   10 Sep 2019 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story