रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी के हाथों में BHU की कमान

BHU registrar Neeraj Tripathi will be the interim VC for 2 months
रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी के हाथों में BHU की कमान
रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी के हाथों में BHU की कमान

डिजिटल डेस्क, वाराणसी। BHU कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी के अनिश्चितकालीन छुट्टी पर चले जाने के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी को अंतरिम वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। हालांकि 30 नवम्बर को गिरीश चंद्र त्रिपाठी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। बता दें कि 1990 के बाद से प्रो. जीसी त्रिपाठी बीएचयू के ऐसे पांचवें कुलपति हैं जो अपने कार्यकाल के बीच में ही अपने पद को छोड़ कर चले गए हैं।

पिछले दिनों बीएचयू में एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद मचे बवाल से कैंपस का माहौल काफी बिगड़ गया था। कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी पर मामले में संवेदनहीनता बरतने का आरोप लगाकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। जिसके बाद वे अनिश्चितकालीन छुट्टी पर चले गए थे। कुलपति के अनिश्चितकाल की छुट्टी पर जाने को विश्वविद्यालय के छात्रों ने इसे अपनी जीत बताते हुए कुलपति के इस निर्णय का स्वागत किया है।

इससे पहले कुलपति ने कहा था कि अगर उन्हें छुट्टी पर जाने का आदेश दिया गया तो वह अपना पद छोड़ देंगे। बीएचयू के मुख्य प्रॉक्टर ओ.एन.सिंह ने परिसर में हुई घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पहले ही अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बता दें कि बीएचयू के कुलपति का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है। त्रिपाठी कुलपति बनने से पूर्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रह चुके हैं। साल 2014 में त्रिपाठी को बीएचयू का कुलपति नियुक्त किया गया था।

Created On :   4 Oct 2017 8:42 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story