दैनिक भास्कर हिंदी: PNB Scam: मेहुल चोकसी और एंटीगुआ सरकार ने भारत को फिर दिया बड़ा झटका

August 14th, 2018

हाईलाइट

  • देश वापस नहीं आएगा पीएनबी घोटले का मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी।
  • एंटीगुआ सरकार ने चोकसी को भारत भेजने से मना कर दिया है।
  • मेहुल चोकसी को मिली है एंटीगुआ की नागरिकता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी अब भारत नहीं आएगा। एंटीगुआ सरकार ने चोकसी को भारत को सौंपने से मना कर दिया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि मेहुल चोकसी के भारत आने से आम आदमी का हजारों करोड़ रुपया वापस आ जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। बताया जा रहा है कि ये भारत सरकार की लापरवाही है कि उनसे इस पूरे मामले में एंटीगुआ सरकार के सवालों को जवाब नहीं दिया। न ही चोकसी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया।