उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 48 लोगों की मौत 

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 48 लोगों की मौत 

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड के नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन सड़क मार्ग पर बड़ा बस हादसा हो गया है। जिसमें 48 लोगों की मौके पर मौत हो गई, इनमें 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रेस्‍क्‍यू के लिए देहरादून के सहस्रधारा हेलीपेड से हेलीकप्टर भेजा गया है। सभी मरने वाले यात्रियों की पहचान कर ली गई है।
 

 

उत्तराखंड बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख। 

 

 

यात्रियों से खचाखच भरी 28 सीटर एक प्राइवेट बस भौन से रामनगर की ओर जा रही थी। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन सड़क मार्ग ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित होकर सीधे 60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल केके पॉल और स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की सहायता राशि देने की घोषणा 

 

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट के जरिए बस हादसे पर जताया दुख

 

Created On :   1 July 2018 6:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story