- आंदोलन तेज करेंगे किसान, आज से राज्यों में करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव
- महाराष्ट्र के मुंबई में आज से खुलेंगे कॉलेज, सख्त गाइडलाइंस के साथ शुरू होगी पढ़ाई
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत आज
- झारखंड में कोरोना से संक्रमण के 101 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 की मौत
- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक
बिहार : 101 साल के हरिनारायण अदालती जिरह में देते हैं प्रतिद्वंद्वियों को मात

हाईलाइट
- बिहार : 101 साल के हरिनारायण अदालती जिरह में देते हैं प्रतिद्वंद्वियों को मात
डिजिटल डेस्क, सासाराम। आमतौर पर जहां लोग 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होकर आराम करते हैं, वहीं बिहार के रोहतास जिले की एक अदालत में ऐसे भी एक वकील हैं, जो आयु का सैकड़ा पार करने के बाद भी लोगों को न्याय दिलाने के लिए न्यायाधीश के सामने जिरह करते नजर आते हैं।
आप अगर बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय के सासाराम व्यवहार न्यायालय में आएं तो वरिष्ठ वकील हरिनारायण सिंह आपको अपने स्थान पर कुर्सी पर बैठे या अदालत की सीढ़ियां चढ़ते या फिर न्यायाधीश के सामने दूसरे वकील से तर्क करते मिल जाएंगे।
सासाराम व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठतम अधिवक्ता हरिनारायण सिंह आज भी अपनी वाक्पटुता और कानून की जानकारी के तर्क पर प्रतिद्वंद्वी वकीलों को खामोश कर देते हैं।
तत्कालीन शाहाबाद जिले के तिलई गांव में 21 सितंबर, 1918 को जन्मे हरिनारायण सिंह ने साल 1948 में कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की थी। सिंह कहते हैं कि उनके पिता चाहते थे कि वह वकील बनें, क्योंकि उस समय ज्यादातर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और नेता वकालत के पेशे से जुड़े हुए थे।
उन्होंने आईएएनएस को बताया, कोलकाता में अध्ययन कार्य पूरा करने के बाद मैं सासाराम लौट आया और साल 1952 में अनमुंडलीय न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस शुरू कर दी। मैंने मुवक्किल से सबसे पहले पांच रुपये फीस ली थी।
चार पुत्र, एक पुत्री व 16 पोते-पोतियों से भरे-पूरे परिवार के 60 से अधिक सदस्यों के मुखिया हरिनारायण सिंह ने कुछ दिनों कोलकाता में शिक्षक की नौकरी भी की थी, बाद में सासाराम आ गए।
गौरतलब है कि उनकी पत्नी बबुनी देवी की भी उम्र सौ साल हो गई है। दोनों ने साल 1941 में शादी की थी और अब उनकी शादी को करीब 78 वर्ष हो गए हैं।
उन्होंने अपनी नियमित दिनचर्या को संयमित बताते हुए कहा कि वह आज भी सुबह चार बजे उठते हैं और दैनिक नित्यक्रिया से निवृत्त होकर साढ़े चार बजे टहलने निकल जाते हैं। लगभग एक घंटा नियमित टहलते हैं। सुबह सात बजे से अपने कार्यालय में बैठ मुवक्किलों का कार्य शुरू कर देते हैं और 10 बजे कचहरी के लिए निकल जाते हैं। शाम चार बजे वह घर लौटते हैं। इस उम्र में भी वह बिना चश्मा के भी पढ़ लेते हैं और उनकी श्रवण-शक्ति भी पूरी तरह ठीक है।
सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वकील सिंह के पौत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने आईएएनएस को बताया, बाबा की सीख से ही हम सभी परिवार आगे बढ़े हैं। परिवार में किसी के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं रहता, जिससे संबंधों की डोर और मजबूत होती है।
बाबा के अनुशासन के विषय में पूछने पर इतना कहते हैं कि आज भी हममें से किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं की कि कोई उनके सामने कुछ ज्यादा बोल सके।
सासाराम व्यवहार न्यायालय के अन्य अधिवक्ता भी सिंह के कायल हैं। सासाराम की अदालत में अधिवक्ता सिंह की पहचान भूमि विवाद, जायदाद विवाद के मामले में अच्छे वकील के रूप में होती है।
सासाराम शहर के गौरक्षणी मुहल्ले में रहने वाले देश के वयोवृद्ध अधिवक्ताओं में से एक सिंह खुद अपने मुवक्किलों के लिए जवाब, बहस व अन्य कागजात तैयार करते हैं और न्यायाधीशों के समक्ष न्यायिक प्रक्रिया में भाग लेते हैं।
स्वस्थ रहने के मामले में अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों सहित आमलोगों के लिए नजीर बने सिंह का कहना है कि किसी को कभी भी अपने जीवन से निराश नहीं होना चाहिए।
इस बुजुर्ग दंपति के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पैतृक गांव तिलई में 13 नवंबर को एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया था, जिसमें पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सहित कई न्यायाधीश भी पहुंचे थे और इस दंपति की लंबी उम्र की कामना की थी।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।