महाराष्ट्र: छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल

- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
- किले अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगे
- उनके काम, कर्तत्व और इतिहास को लेकर जागरूकता आएगी- पीयूष गोयल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। यूनेस्को ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा मैं देश और दुनिया के सभी छत्रपति शिवाजी महाराज के अनुयायियों को उनके 12 किलों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिलने पर बधाई देता हूँ। मैं इन किलों को नामांकित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूँ। मुझे विश्वास है कि ये किले अब और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगे और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास दुनिया भर में जाना जाएगा।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ संकल्प था कि हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज पूरे विश्व तक पहुंचे, विश्व भर में उनके बारे में जानकारी पहुंचे। इससे पूरे विश्व में छत्रपति शिवाजी महाराज के काम, उनके कर्तत्व और उनके देश को जोड़ने वाले इतिहास को लेकर जागरूकता आएगी। यह बहुत गौरव और आनंद का क्षण है। महाराष्ट्र का एक-एक नागरिक, पूरे देश का एक-एक नागरिक आज अपने आप को बहुत भाग्यशाली समझ रहा है।
Created On :   12 July 2025 5:58 PM IST