मौसम अपडेट: देश में लगातार हो रही है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है देश के मौसम का हाल

देश में लगातार हो रही है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है देश के मौसम का हाल
  • देश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी
  • मौसम विभाग की तरफ से बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून ने एंट्री ले ली है। देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। कहीं पर बारिश लोगों की राहत बनकर आ रही है तो कहीं पर तबाही बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के अलावा भी कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के पूर्वानुमानों को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, केरल, कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों के भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

बीते दिन का कैसा रहा मौसम?

बीते दिन के मौसम के बारे में जानें तो, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक भी दर्ज हुई है। इसके साथ ही तापमान में भी कमी आई है।

कैसा रहने वाला है देश का मौसम?

देश के मौसम में लगातार बारिश के आसार देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलावा अन्य कई राज्य शामिल हैं।

मध्य भारत में भारी बारिश के आसार

देश के मध्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसमें पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा के जिले शामिल हैं। इसमें से कुछ जगहों पर गरज और चमक भी देखने को मिल सकती है। इनके अलावा, पश्चिम भारत के गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के भी कई जिले शामिल हैं।

पूर्वोत्तर भारत का कैसा रहने वाला है मौसम?

पूर्वोत्तर भारत के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भी भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसमें असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्से शामिल हैं। साथ ही गरज और चमक भी देखने को मिलेगी।

Created On :   13 July 2025 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story