सीलमपुर हादसा: दिल्ली में कैसे ढही चार इमारत मंजिल, अधिकारियों से लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी, जानिए पूरा मामला?

दिल्ली में कैसे ढही चार इमारत मंजिल, अधिकारियों से लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी, जानिए पूरा मामला?
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार इमारत मंजिल भरभराकर गिरी
  • सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची
  • छोटी गली होने के कारण बचाव कार्य में हुई परेशानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्टीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर में एक चार मंजिला इमारत गिर गई है। जिसमें दो लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। हादसा आज सुबह करीब 7.30 का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला, अभी भी बचाव कार्य जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मलबे से 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ लोग मलबे की अंदर दबे है।

जानिए पूरा मामला

खबरों के मुताबिक, सीलमपुर इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी की गली नंबर-5 में 15 साल पुरानी चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। जहां बिल्डिंग हादसा हुआ है वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इलाका संकरी गलियों वाला बताया जा रहा है। अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि 35 गज में बना ये मकान 15 साल पुराना है। अधिक समय होने से मकान जर्जर हालात में था। मकान के अंदर तीन महिलाएं और तीन बच्चे थे।

सांसद मनोज तिवारी ने दी ये जानकारी

इस हादसे को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा कि हमारी लोकसभा के वेलकम इलाके में के जे जे क्लस्टर में एक मकान गिर गया है। ये हादसा दुखद है। मौके पर एनडीआरफ की टीम घायल लोगों को रेस्क्यू कर रही है। अधिकारियों से लगातार बात चल रही है। उन्होंने बताया कि 2-3 फीट की बहुत छोटी गली होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। चार लोगों के मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई है।

हादसे वाले मकान के आस-पड़ोस के लोगों ने मीडिया को बताया कि अचानक सुबह के समय एक तेज आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा मानों कुछ ब्लास्ट हुआ हो। जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मकान गिरा हुआ दिखाई दिया। तत्काल मोहल्लेवासियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। इनमें से किसी ने फायर डिपार्टमेंट में फोन कर हादसे की सूचना दी।

Created On :   12 July 2025 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story