- बंगालः कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम मोदी की रैली आज
- अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन इस महीने के अंत में भारत का दौरा करेंगे: सूत्र
- UP: कोविड -19 को लेकर सीएम आवास पर आज समीक्षा बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी
- कोरोना: पिछले 24 घंटे में देश में 18711 नए मामले, 100 लोगों की मौत- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
- पाकिस्तान के मुल्तान में हिंदू परिवार के पांच सदस्यों की हत्या
मणिपुर: स्टडी टूर में लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते दिखे बिहार के विधायक

हाईलाइट
- बिहार के विधायकों का एक वीडियो सामने आया है
- दावा किया गया विधायकों ने शराब के नशे में लड़की के साथ जबरन डांस किया
- स्टडी टूर पर मणिपुर पहुंचे थे बिहार के चार विधायक
डिजिटल डेस्क, इम्फाल। बिहार के विधायक मणिपुर में लड़कियों के साथ जबरन अश्लील डांस करते नजर आए हैं। दरअसल स्टडी टूर पर मणिपुर पहुंचे विधायकों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि, विधायक शराब के नशे में धुत होकर लड़कियों के साथ जबरन नाच रहे हैं। लड़कियों के साथ अश्लील हरकत भी कर रहे हैं।
मामला इंडिया-म्यांमार बॉर्डर के मोरेह टाउन का है। बिहार के चार विधायकों का एक दल 1 जून को मणिपुर पहुंचा था। जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि, विधायक लड़की के साथ जबरन अश्लील डांस कर रहे हैं। विधायक जबरदस्ती लड़की को गले लगाने की भी कोशिश करते नजर आए। इम्फाल टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, लड़की कम उम्र की है। ये विधायक लड़की के कंधे पर जबरन हाथ रख रहे हैं। लड़की उनके हाथ को हटाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरजेडी के विधायक यदुवंशी कुमार यादव और राजा पाकर से आरजेडी विधायक शिव चंद्र, बीजेपी विधायक सचिन प्रसाद सिंह और जेडीयू विधायक राज कुमार स्टडी टूर पर गए थे। बिहार के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक यदुवंशी के नेतृत्व में विधायकों की यह टीम स्टडी टूर के लिए मणिपुर पहुंची थी। बीजेपी के सचिन प्रसाद सिंह कल्याणपुर पूर्वी चम्पारण से विधायक हैं। जेडीयू के राज कुमार राय हसनपुर समस्तीपुर और आरजेडी के राजा पाकर वैशाली से विधायक हैं।
एनडीए सरकार के ईस्ट पॉलिसी एक्ट के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए विधायकों की यह टीम मोरेह टाउन पहुंची थी। कहा जा रहा है, इन विधायकों को मणिपुर विधानसभा से जुड़े कर्मचारियों द्वारा गाइड किया गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है, यह पहला मामला नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां पर कई वीआईपी और वीवीआईपी इस बॉर्डर टाउन को सेक्स डेस्टिनेशन के रूप में देखते हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।