- अमेरिका से आई खुफिया रिपोर्ट: चीन-पाक से जारी रहेगा विवाद, मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ भारत
- IPL 2021: सूर्यकुमार के बाद चमके चाहर-पांड्या, मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराया
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 60,212 कोरोना पॉजिटिव मिले, 281 लोगों की जान गई
- मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8998 नए मामले, 40 की मौत हुई
- किसान आंदोलन : राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी, एक माह से परेशान कर रहा है युवक
बिहार : तेजस्वी ने नीतीश को शुभकामना देते किया कटाक्ष

हाईलाइट
- बिहार : तेजस्वी ने नीतीश को शुभकामना देते किया कटाक्ष
पटना, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद नीतीश कुमार सोमवार को सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनपर निशाना साधा। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को मनोनीत मुख्यमंत्री बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
तेजस्वी यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, आदरणीय नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं राजग के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनाएंगें।
उल्लेखनीय है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राजद का कोई भी नेता शपथ ग्रहण समरोह में भी शामिल नहीं हुआ था। राजद और वामपंथी पार्टियों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था।
राजद ने अपने अधिाकरिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है, राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करता है। बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्घ है, जनादेश को शासनादेश से बदल दिया गया।
एमएनपी/एएनएम