भाजपा ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए

BJP appointed observers to form government in Haryana
भाजपा ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए
भाजपा ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से हरियाणा में विधायकों की बैठक के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व अरुण सिंह को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जाएगा।

भाजपा शनिवार को चंडीगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक करेगी। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

भाजपा ने गुरुवार को जारी विधानसभा चुनाव परिणाम में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई।

 

Created On :   25 Oct 2019 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story