रैली कर रहे अमित शाह की तबियत फिर खराब, बंगाल से दिल्ली लौटे

रैली कर रहे अमित शाह की तबियत फिर खराब, बंगाल से दिल्ली लौटे
हाईलाइट
  • दिल्ली एम्स में करा चुके हैं इलाज
  • दूसरी बार खराब हुई शाह की तबीयत
  • स्वाइन फ्लू होने के बाद डॉक्टर ने दी थी आराम की सलाह

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा से लोकसभा चुनाव (2019) प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले बीजेपी चीफ अमित शाह खराब स्वास्थ्य के कारण दिल्ली लौट गए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले शाह को स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को दूसरी बार उनकी तबीयत खराब हुई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि शाह बुधवार को होने वाली भाजपा की झारग्राम रैली में शामिल नहीं होंगे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मालदा में मंगलवार को शाह ने रैली की थी। रैली में उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बंगाल में रह रहे हिंदू और सिख शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। ममता पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि बंगाल में दुर्गा विसर्जन पर रोक लगा दी जाती है, दुर्गी विसर्जन बंगाल में नहीं तो क्या पाकिस्तान में किया जाएगा। रैली के बाद शाह की तबीयत खराब हुई थी, जिसके चलते वो दिल्ली लौट गए थे। 

पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई अमित शाह की रैली में उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा था। रैली के दौरान अमित शाह ने नागरिक संसोधन बिल से लेकर दुर्गा पूजा तक सभी मुद्दों पर ममता सरकार का घेराव किया था। रैली के दौरान शाह ने ममता रथयात्रा को लेकर भी निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि भाजपा की रथ यात्रा तृणमूल कांग्रेस के लिए अंतिम यात्रा साबित होती।

Created On :   23 Jan 2019 5:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story