- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- BJP is destroying constitutionalism, democratic system: Sibal (IANS interview)
दैनिक भास्कर हिंदी: भाजपा संवैधानिकता, लोकतांत्रिक प्रणाली को नष्ट कर रही : सिब्बल (आईएएनएस साक्षात्कार)

हाईलाइट
- भाजपा संवैधानिकता, लोकतांत्रिक प्रणाली को नष्ट कर रही : सिब्बल (आईएएनएस साक्षात्कार)
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत धार्मिक आधार पर नागरिकता देने वाले केंद्र के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई को राज्यसभा का ऑफर स्वीकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि न्यायमूर्ति गोगोई ने खुद कहा था कि यदि कोई न्यायाधीश सेवानिवृत्ति के बाद कोई नियुक्ति स्वीकारता है तो वह संस्थान पर धब्बा है। लेकिन आज उन्होंने खुद पद स्वीकार किया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कानूनी विशेषज्ञ सिब्बल ने आईएएनएस टीवी के प्रधान संपादक संदीप बामजई और कार्यकारी संपादक दीपक शर्मा से एक विस्तृत बातचीत के दौरान ये बातें कही। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर संवैधानिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस को भी कई मामलों में नसीहत दे डाली।
प्र. आपने कहा है कि सीएए मौलिक अधिकारों पर चोट नहीं करता है, मगर एनपीआर व एनआरसी के साथ मिलकर यह एक मुद्दा है?
उ. नहीं, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। आज सुबह मैंने एक लेख में इसे समझाया है, जिसमें मैंने कहा है कि देश या लोकतांत्रिक दुनिया के इतिहास में आप पाएंगे कि धर्म कभी भी नागरिकता का आधार नहीं रहा है और यह संविधान की मूल संरचना के विपरीत है। नागरिकता प्रदान करने का आधार क्या है? यह कि आप भारत में पैदा हुए, चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई है, या फिर आपके माता-पिता यहीं पैदा हुए। वे हिंदू, मुसलमान हो सकते हैं, जो भी हो। या आप 10 साल से हिंदू या मुसलमान या किसी भी रूप में यहां निवास कर रहे हों। इसलिए संविधान और नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत धर्म कभी भी नागरिकता प्रदान करने का आधार नहीं रहा है।
इसलिए यह एक मौलिक संवैधानिक मुद्दा है, जो अब सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है। इसके अलावा एनपीआर/एनआरसी मुद्दा सीएए से जुड़ेगा। एनपीआर आधार होगा और फिर एनआरसी तैयार किया जाएगा। एनपीआर इस तरह से तैयार किया जाने वाला है कि निम्न स्तर का अधिकारी भी यह कहने का हकदार होगा, मुझे इस विशेष व्यक्ति की नागरिकता पर संदेह है।
गृहमंत्री ने संसद में कहा कि इस संबंध में उन्होंने एक आश्वासन दिया है। लेकिन उस आश्वासन का कोई मूल्य नहीं है, क्योंकि अधिनियम के तहत भारत सरकार की एक अधिसूचना के नियम 44 में किसी की भी नागरिकता पर संदेह करने के लिए स्थानीय रजिस्ट्रार और गणनाकार को शक्ति दी गई है।
प्र. अब कई राज्यों ने इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है और यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। क्या आपको नहीं लगता कि इस मुद्दे पर टकराव की स्थिति बनी है, क्योंकि हमने देखा है कि जब से यह कानून बना है, कई वर्षो बाद भारत विभाजित दिखाई दे रहा है?
उ. सिर्फ विभाजित नहीं है, बल्कि हम वास्तव में गैर जरूरी मुद्दों पर खुद को खपा रहे हैं। देश के वास्तवित मुद्दे हैं कोरोनावायरस, आर्थिक सुस्ती, वैश्विक अर्थव्यवस्था संभवत: मंदी की ओर बढ़ेगी। रोजगार नहीं है, कमाई नहीं है, इसलिए सरकार के पास राजस्व नहीं है।
प्र. क्या किसी सीजेआई को सेवानिवृत्ति के चार महीने बाद इस तरह का पद स्वीकार करना चाहिए, जैसा कि रंजन गोगोई ने किया? इसी सरकार ने इसके पहले न्यायमूर्ति सदाशिवम को राज्यपाल नियुक्त किया था?
उ. हम इसकी वैधानिकता में न जाएं। क्योंकि यह सवाल भी गलत होगा और इसका उत्तर देना भी मेरे लिए गलत होगा। यह मुद्दा लोगों की धारणा का है। सरकार ने संदेश दिया है कि जो उसके साथ है वह राज्यसभा तक जा सकता है और जो साथ नहीं है, उसका तबादला हो सकता है या फिर जांच बैठ सकती है।
प्र. कांग्रेस ने भी सिख दंगों की जांच करने वाले न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा को राज्यसभा भेजा था, जिन्होंने जांच में लोगों को क्लीनचिट दी थी। क्या वह सही था?
उ. सरकारें बदलती क्यों हैं? पिछली सरकारों की गलतियों की वजह से ही नई सरकार आती हैं। लेकिन नई सरकार को गलती नहीं दोहरानी चाहिए। अब जैसा कि गांव-देहात में होता है कि तूने मेरे रिश्तेदार को मारा था तो मैं आज तेरे रिश्तेदार को मार दूंगा। यह कौन-सा तर्क हुआ। रंगनाथ मिश्रा को क्यों भेजा गया?..आपका यह मतलब है कि 2002 में दंगे हुए तो 84 में भी हुए थे और आगे भी होने चाहिए। क्या यह सरकार का नजरिया होना चाहिए। जो चीज गलत है, वह गलत है और हमेशा गलत रहेगी।
प्र. क्या गोगोई को राज्यसभा का पद स्वीकार करना चाहिए?
उ. न्यायमूर्ति गोगोई ने सीजेआई रहते कहा था कि कोई न्यायाधीश सेवानिवृत्ति के बाद कोई पद स्वीकारता है तो यह संस्था पर धब्बा जैसा है और आज वह खुद पद स्वीकार कर रहे हैं। हमें इस मामले में कानूनी पहलू पर जाने के बदले लोगों की धारणा पर ध्यान देना चाहिए। हमें सोचना चाहिए कि इससे न्यायिक प्रणाली को लेकर जनता में क्या संदेश जा रहा है।
प्र. आप ने उनकी तुलना न्यायमूर्ति खन्ना से की?
उ. मैंने एक ट्वीट में कहा कि हम आज न्यायमूर्ति खन्ना को इसलिए याद करते हैं, क्योंकि उन्होंने बहुमत के फैसले से असहमति जाहिर की थी। अनुच्छेद-21 के प्रति उन्होंने कहा था कि उसे निलंबित नहीं किया जा सकता।
प्र. न्यायमूर्ति मुरलीधर के तबादले ने भी विवाद पैदा किया है।
उ. वे कहते हैं कि न्यायमूर्ति मुरलीधर 12 फरवरी को ही अपने दबादले पर सहमत हो गए थे, लेकिन उस समय वह एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने अगले दिन सुनवाई की तिथि रखी थी। रात 11 बजे यह फैसले आया। बात टाइमिंग की है, बात पब्लिक परसेप्शन की है। इससे यही संदेश गया कि जो हमारे साथ रहेगा वह राज्यसभा तक जाएगा और जो पक्ष में नहीं होगा उसका तबादला भी हो सकता है। विरोधियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच भी चल सकती है।
प्र. आप ने कहा है कि कांग्रेस ने गलतियां की। आज छह साल बाद और मोदी सरकार के फिर से चुने जाने के बाद कांग्रेस एक चौराहे पर खड़ी है, क्योंकि दो लोंगों के स्थान पर अब इसमें परिवार के तीन सदस्य आ गए हैं। मनमोहन और सोनिया का स्थान सोनिया, राहुल और प्रियंका ने ले लिया है। फिर भी कुछ खास लाभ नहीं दिखता और राफेल जैसा गलत मुद्दा उठाया गया, और पार्टी में भी ऐसा ही हुआ?
उ. मैंने इन मुद्दों पर कभी बयान नहीं दिया क्योंकि ये पार्टी के मामले हैं। लेकिन यदि सहकर्मी कुछ कहते हैं तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए।
प्र. ज्योतिरादित्य सिंधिया का पार्टी छोड़ना एक स्तर पर जो भी हो, लेकिन उन्होंने सोचा कि राजनीति का मतलब सिर्फ सत्ता होता है।
उ. व्यक्तिगत रूप से मैं अपने 30 साल के राजनीतिक जीवन में कभी किसी चीज के लिए मोलतोल नहीं किया और इस तरह की स्थिति कभी नहीं आई।
प्र. मध्य प्रदेश मामले में क्या होगा, क्योंकि यहां बोम्मई मामले का उदाहरण मौजूद है?
उ. यह मामला अदालत में है। मैं कांग्रेस की तरफ से पेश हो रहा हूं। वे संवैधानिकता को नष्ट कर रहे हैं। यहीं कर्नाटक में हुआ, उत्तराखंड, गोवा, पूर्वोत्तर हर जगह यही हुआ। लोगों को बंधक बनाया जा रहा है और अपहरण किया जा रहा है। हर पार्टी में असंतोष होता है, क्योंकि हर किसी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। इसलिए आप धनबल का इस्तेमाल कर विमान में उन्हें भरकर होटलों में बंद कर रहे हैं और फिर फ्लोर टेस्ट की बात कर रहे हैं। हम फ्लोर टेट से नहीं भाग रहे, लेकिन सवाल है कि परिस्थिति क्या है? विधायकों को बंधक बनाया गया है, इसलिए उन्हें रिहा किया जाए और उन्हें अपने क्षेत्रों में लौटने दिया जाए। भाजपा के लोगों को उनके इस्तीफे लेकर राज्यपाल के पास नहीं जाना चाहिए।
कांग्रेस ने कभी निजी विमान, रिजॉर्ट से रिजॉर्ट और मनी पॉवर की राजनीति नहीं की। कोई भी सरकार परफेक्ट नहीं होती। कांग्रेस के समय भी गलतियां हुईं। मगर सफल सरकार वही होती है जो गलतियां न दोहराए।
प्र. जो कांग्रेसी विधायक भाजपा के पाले में चले गए और वे फिलहाल भाजपा के प्रति ही निष्ठा भी दिखा रहे हैं, ऐसे में कैसे साबित कर सकते हैं कि सरकार को जानबूझकर अस्थिर किया जा रहा है और विधायकों को प्रभावित किया गया है?
उ. हम अदालत में उस पर अपना हलफनामा प्रस्तुत करेंगे। मैं किसी भी चीज का सही अनुमान तो नहीं लगा सकता, लेकिन हम एक मजबूत मामला/पक्ष रखेंगे।
प्र. क्या आपको लगता है कि आपका पक्ष मजबूत है?
उ. हर वकील को लगता है कि उसके पास एक मजबूत मामला है। लेकिन फैसला सिर्फ न्यायाधीश ही कर सकते हैं।
प्र. गुजरात में भी इसी तरह के प्रयास जारी हैं?
उ. हां, वहां भी यही हो रहा है। गुजरात व राजस्थान में। यह सारा खेल मनी पॉवर से ही हो रहा है।
प्र. लोगों को उनकी मर्जी के बगैर समायोजित कर लेना, संस्थानों को कमजोर करना, धन बल और बाहुबल..
उ. यह एक मुखौटा है, लोकतंत्र एक मुखौटा बन गया है। यदि गोदी मीडिया, ईडी, सीबीआई, आईटी जैसे संस्थानों में धनबल का बोलबाला हो, यदि आप लोगों के मन में भय पैदा करें, तो लोग असंतोष जताना बंद कर देंगे। यदि आप यूएपीए का इस्तेमाल करें, तो मैं समझता हूं हम धीरे-धीरे अधिनायकवादी संस्कृति की ओर बढ़ रहे हैं, जो संविधान के अनुरूप नहीं है।
प्र. क्या आपको लगता है कि पिछले चुनावों में हिंदू ध्रुवीकरण हुआ है?
उ. परिणामों में हिंदू ध्रुवीकरण का कुछ तत्व दिखाई देता है, लेकिन 60 प्रतिशत लोग अभी भी मोदी के साथ नहीं हैं।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय को मिला बेस्ट फिजियो रिसर्च एक्सिलेंस यूनिवर्सिटी अवार्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल को हाल ही में आयोजित द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी कांफ्रेंस फिजियो एक्सिलेंस 2023 में ‘‘बेस्ट फिजियो रिसर्च एक्सिलेंस यूनिवर्सिटी’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड हुजूर से निर्वाचित विधायक माननीय श्री रामेश्वर शर्मा जी के हाथों विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अविनाश सिंह ने लिया। इस मौके पर डॉ. अविनाश ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली से विद्यार्थियों को शिक्षित कर रहा है। यह अवार्ड हमें और हमारे विद्यार्थियों को रिसर्च के क्षेत्र में नये आयाम रचने के लिये सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अविनाश को ‘बेस्ट एकेडीमिशियन अवार्ड’, डॉ. मेघा सिंह एवं डॉ. भारती डेहरिया को ‘सिग्निफिकेंट कन्ट्रीब्यूशन अवार्ड’ एवं डॉ. रीता आर्या को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस कांफ्रेंस में 24 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं ने 600 से अधिक शोधार्थियों से अपने अनुभव साझा किये।
विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ अदिती चतुर्वदी वत्स, कुलपति डॉ. ब्रम्हप्रकाश पेठिया और कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग को बधाई दी।
भोपाल: सेक्ट कॉलेज की एनएसएस यूनिट का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सेक्ट महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम नरेला हनुमंत में किया जा रहा है। शिविर के तृतीय दिवस में स्वयंसेवकों ने सुबह उठकर प्रभात फेरी की, उसके पश्चात योग व्यायाम और पीटी करके शारीरिक स्वास्थ्य और रन फॉर यूनिटी करके परियोजना कार्य किया। परियोजना कार्य में ग्राम में भ्रमण कर प्रत्येक व्यक्तियों से बात की और गांव की समस्या को जाना। फिर आसपास की साफ सफाई करते हुए बौद्धिक सत्र के दौरान माननीय मुख्य अतिथि आईसेक्ट के कॉर्पोरेट एचआर सुमित मल्होत्रा द्वारा छात्र एवं छात्राओं को जीवन में मैनेजमेंट और लाइफ को कैसे बैलेंस पर वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि लाइफ में प्रत्येक चीज की क्या वैल्यू होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा अलग-अलग संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और प्रथम द्वितीय और तृतीय दिवस में बच्चों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से सीखा।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल वेब कॉन्फ्रेन्स का आयोजन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं विधि संकाय और गुरूकुल कांगडी (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय इंटरनेशनल वेब कॉन्फ्रेन्स का आयोजन किया गया। वेब कॉन्फ्रेन्स ग्लोबल ट्रेंडस इन मार्डन एजूकेशन विषय पर आधारित थी। इस अवसर पर डॉ. कल्याना चक्रवर्थी, विजीटिंग प्रोफेसर, लाईफ स्किल्स कोच एंड फॉउन्डर चेयरमेन- के.ए.एस.एस, हैदराबाद, प्रो. अली अल इस्सा, फुल प्रोफेसर ऑफ क्रिटिकल एप्लाइड लिंग्युस्टिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ करिकुलम एंड इंस्ट्रक्शन, कॉलेज ऑफ एजूकेशन, सुल्तान कबूस, यूनिवर्सिटी सल्तनत ऑफ ओमान, प्रो. जी. दामोदर, कुलपति, चैतन्य डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, वारंगल, डॉ. जोसेफ डिसेना दयाग, फेकल्टी, फिलीपींस, सेंटर फॉर प्रिपरेटरी स्टडीज, एस.क्यू.यू और डॉ. किरण मिश्रा, अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय आरएनटीयू विशेषरुप से सम्मिलित हुए।
प्रथम दिवस के मौके पर डॉ. कल्याना चक्रवर्थी ने कहा कि शिक्षक वेबीनार में अपने श्रेष्ठ शोध कार्य को प्रस्तुत करते हैं। अतः यहां यह आवश्यकता है कि अपने शोधकार्य को ऑनलाईन प्लेटफार्म पर संरक्षित किया जाये जिससे अन्य पाठक लाभान्वित हो सकें। वहीं प्रो. अली अल इस्सा ने भी अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में शोध विद्वानों द्वारा शोध पत्रों को प्रस्तुत किया गया।
द्वितीय दिवस पर प्रो. जी. दामोदर ने कोर्स डिजाइन एवं डिजीटल मटेरियल्स पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होने कक्षा कक्ष में उपयोग होने वाले सभी डिजीटल मटेरियल्स की चर्चा की। साथ-ही-साथ उन्होंने सामान्य शिक्षक और अच्छे शिक्षकों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. जोसेफ डिसेना दयाग ने नवीनतम सॉफ्टवेयर एवं तकनीकों पर अपने विचार साझा किये।
इस दौरान शोधार्थियों द्वारा शोधपत्रों को प्रस्तुत किया गया। प्रो. (डॉ.) ब्रजेश कुमार शर्मा, आरएनटीयू ने कॉन्फ्रेन्स के क्रियाकलापों को संक्षेप में प्रस्तुत किया। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इन दोनों दिवसों में 70 शोधपत्र प्राप्त हुए। उनमें से 30 शोधपत्रों को प्रस्तुतीकरण के लिये चयन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डॉ. नाईस जमीर, विभागाध्यक्ष, विधि संस्था ने वेब कॉन्फ्रेन्स में सम्मिलित शिक्षकों, शोध विद्वानों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. किरण मिश्रा, अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय आरएनटीयू ने कॉन्फ्रेन्स के सभी मुद्दों पर प्रकाष डाला। डॉ. रेखा गुप्ता, प्राध्यापक, शिक्षा विभाग आरएनटीयू ने कॉन्फ्रेन्स में सहयोग प्रदान किया। अंत में डॉ. पूजा चतुर्वेदी, प्राध्यापक, प्रबंधन संकाय एवं उप कुलसचिव (अकादमिक) और डॉ. नीलेश शर्मा, प्राध्यापक एवं अधिष्ठाता, विधि संस्था आरएनटीयू ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद प्रस्तुत किया।
मदर्स डे: FlowerAura ने लांच किआ अपना Mother’s Day 2023 गिफ्ट कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाज़ार में गिफ्टिंग कंपनी के लिए विश्वसनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। एक गिफ्टिंग ब्रांड के लिए, कोई भी त्यौहार एक बूस्टर डोज़ की तरह काम करता है और राजस्व और स्थिर विकास को बढ़ावा देता है। गिफ्टिंग ब्रांड FlowerAura, Mother’s Day त्यौहार के लिए अपने अभूतपूर्व कलेक्शन के साथ तैयार है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
हाल ही में मीडिया से बातचीत में FlowerAura के संस्थापकों ने आगामी अवसर के लिए कंपनी की रणनीतियों और तैयारियों के बारे में बात की। "मदर्स डे साल के सबसे प्रतीक्षित अवसरों में से एक है, क्योंकि यह हर किसी के जीवन में अत्यधिक महत्व रखता है। गिफ्टिंग ब्रांड के रूप में, हम अपने ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाना चाहते हैं और Mother’s Day के त्यौहार को यादगार बनाना चाहते हैं। सभी उपहारों को इस विशेष अवसर के भावुक मूल्य को ध्यान में रखते हुए क्यूरेट किया गया, यही कारण है कि हमारे पास एक माँ के विभिन्न व्यक्तित्वों के आधार पर श्रेणियों में Mother’s Day Gifts हैं, जैसे कामकाजी माँ के लिए उपहार, एक गृहिणी मां के लिए उपहार, और आध्यात्मिक मां के लिए उपहार। हमारे पास Mother’s Day के 250+ SKUs हैं और हम आने वाले दिनों में कुछ और SKUs और लेकर आएंगे|” , ”FA Gifts Pvt. Ltd. के सह-संस्थापक श्री श्रेय सहगल ने कहा।
FlowerAura ने माताओं के लिए उपहारों के अपने कलेक्शन को बढ़ाया है और विश्वसनीय डिलीवरी के माध्यम से प्यार से लिपटे उपहार देने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टेटमेंट बैग, फैशन ज्वेलरी, परफ्यूम, होम डेकोर प्रोडक्ट्स, और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स मदर्स डे गिफ्ट्स की कुछ कैटेगरी हैं जो ब्रांड प्रदान करता है। FlowerAura के एक अन्य सह-संस्थापक, श्री हिमांशु चावला ने मीडिया प्रवक्ता के साथ बातचीत करते हुए कहा, "हमने अपने ग्राहकों को सबसे सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हुए अपनी डिलीवरी सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए बहुत सोचा और प्रयास किया है। लोग हमेशा महत्वपूर्ण त्योहारों का जश्न मनाने के लिए केक लाते हैं, इसलिए हम Mother’s Day cake की एक विशाल श्रृंखला लेकर आए हैं जो बेहतरीन सामग्री का उपयोग करके बेक किए गए हैं और सीधे ओवन से डिलीवर किए जाएंगे।" ब्रांड केक के लिए क्षति-मुक्त और इजी-टू-हैंडल पैकेजिंग प्रदान करता है।
ब्रांड अपने ग्राहकों को same-day, mid-night, fixed time, early morning और express delivery का विकल्प प्रदान करता है। इस साल मदर्स डे और भी उल्लेखनीय होगा, क्योंकि FlowerAura अपने ग्राहकों को पूर्णता प्रदान करने के लिए तैयार है।