Gopal Khemka Case: आरोपी राजा के एनकाउंटर पर JDU नेता राजीव रंजन की प्रतिक्रिया, बिहार की राजनीति को लेकर भी दे डाला ये बयान

- बिहार की राजनीति में हलचल तेज
- राजा के एनकाउंटर पर JDU नेता का रिएक्शन
- कार्रवाई चलती रहेगी- राजीव रंजन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर हुआ। इस पर जनता दल यूनाइटेड नेता राजीव रंजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले को ढेर कर दिया गया है। कार्रवाई बिना रुके चलती रहेगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि आरोप-प्रत्यारोप की बिहारी की राजनीति में कोई जगह नहीं है। आपको बता दें कि, जब से बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मार कर हत्या की गई तब से विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साधने से चूक नहीं रहा है।
राजीन रंजन की प्रतिक्रिया
आरोपी राजा के एनकाउंटर पर जेडीयू नेता राजीव रंजन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि उमेश यादव और एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। एक अन्य अपराधी जिसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की उसे भी पुलिस ने ढेर कर दिया है। कार्रवाई लगातार जारी है। इसमें सवाल खड़े करने वाले लोगों से जनता जरूर पूछेगी कि उनकी भूमिका जिम्मेदार विपक्ष की अगर है तो ऐसी घटनाओं में इनपुट के माध्यम से वे पुलिस को मदद कर सकते हैं। आरोप प्रत्यारोप से बिहार की राजनीति में कोई जगह नहीं बनने जा रही।
सवालों के घेरे में बिहार सरकार
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्या को लेकर नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पटना में पुलिस मुख्यालय की नांक के नींचे इस तरह एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या हो जाती है। लगातार तेजस्वी यादव क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को आइना दिखा रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं। नीतीश कुमार अब एक क्षण भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने लायक नहीं रहे। बिहार में अराजक स्थिति हो चुकी है। इस सरकार की विदाई से ही बिहार की भलाई होगी। अराधियों का मनोबल तो देखिए कि गांधी मैदान से सटे इतने भीड़-भाड़ वाले इलाके में सीधे गोली मार दी जाती है, यह क्या हाल कर दिया है नीतीश कुमार आपने? इसे राक्षस राज, महाजंगल राज, अपराधी राज नहीं कहा जाएगा तो और क्या कहा जाएगा?
Created On :   8 July 2025 1:00 PM IST