बीजेपी सांसद का कांग्रेस पर तंज- प्रियंका इक्का है तो क्या अब तक जोकर से खेल रहे थे?

बीजेपी सांसद का कांग्रेस पर तंज- प्रियंका इक्का है तो क्या अब तक जोकर से खेल रहे थे?
हाईलाइट
  • पांडेय ने कहा- अगर प्रिंयका कांग्रेस के लिए तुरुप का इक्का तो इसका मतलब अब तक ये जोकर के साथ खेल रहे थे
  • बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस महासचिव के लिए सिर्फ गांधी परिवार से ही एक महिला को क्यों चुना गया?
  • बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने राहुल गांधी को बताया जोकर

डिजिटल डेस्क, रायपुर। प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी में महासचिव बनाए जाने के बाद से बीजेपी लगातार इस मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साध रही है। बीजेपी इस मुद्दे पर सीधे-सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठा रही है। बीजेपी नेताओं का यह कहना है कि राहुल के नेतृत्व में कमी के चलते प्रियंका को सामने लाया गया है। इस क्रम में एक और बीजेपी नेता ने चुटकी ली है। बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने कहा है कि कांग्रेसी प्रियंका को तुरुप का इक्का कह रहे हैं, इसका मतलब अभी तक वे जोकर से खेल रहे थे। 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बीजेपी सासंद सरोज पांडेय ने राहुल गांधी की तुलना जोकर से करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस प्रियंका को तुरुप का इक्का मानती है तो इन्होंने अब तक जोकर पर समय खराब क्यों किया, इससे बेहतर तो पहले ही प्रियंका को पार्टी में ले आते। बीजेपी सांसद सरोज ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इतने सालों में कांग्रेस अपनी पार्टी में एक महिला कार्यकर्ता नहीं खोज पाई, जो महासचिव बन सके? उन्हें सिर्फ गांधी परिवार से एक घरेलू महिला मिली।

 

 

मध्य प्रदेश के कांग्रेस सांसद सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर भी सरोज ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास प्रियंका गांधी जैसे सुंदर चेहरे हैं और भाजपा के पास खुरदुरे चेहरे। बीजेपी सांसद सरोज पांडेय ने वर्मा पर पलटवार करते हुए कहा कि वे केवल महिला की सुंदरता के बारे में ही सोच सकते हैं।  

बता दें, प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाने के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। फरवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका आधिकारिक रूप से कांग्रेस महासचिव का पद संभाल लेंगी। 
 

Created On :   28 Jan 2019 3:32 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story