त्रिपुरा राजघराने के मुखिया का आरोप- बीजेपी ने दिया था सीएम पद का ऑफर

bjp offered to pradyot bikram manikya debbarma for cm post
त्रिपुरा राजघराने के मुखिया का आरोप- बीजेपी ने दिया था सीएम पद का ऑफर
त्रिपुरा राजघराने के मुखिया का आरोप- बीजेपी ने दिया था सीएम पद का ऑफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव नजदीक है। 18 फरवरी को वहां वोटिंग होनी है। ऐसे में सियासी आरोप प्रत्यारोप भी तेजी से होने लगे हैं। त्रिपुरा राजघराने के मुखिया प्रद्योत माणिक्य देबवर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पद का लालच दिया गया था। इसके अलावा राज्यसभा सीट का भी ऑफर था। प्रद्योत माणिक्य देबवर्मा के मुताबिक उन्होंने दोनों ऑफर को ठुकरा दिया था। प्रद्योत त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। प्रद्योत का जन्म दिल्ली में हुआ है लेकिन वो अगरतल्ला में रहते हैं। वो ‘द नॉर्थईस्ट टुडे’ पत्रिका के संपादक भी हैं।

प्रद्योत ने त्रिपुरा में भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा पर आरोप लगाया कि इसे लेकर पिछले साल उनसे दो बार संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा से वो असहज महसूस करते हैं।

प्रद्योत ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में उधार के नेताओं और पैसे के बल पर राजनीतिक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो कांग्रेस से छिटककर तृणमूल कांग्रेस में गए थे। अब वहां से छिटककर भाजपा की शरण में आए हैं। त्रिपुरा विधान सभा की 60 सीटों के लिए भाजपा ने 51 उम्मीदवार खड़े किए हैं।

Created On :   15 Feb 2018 7:05 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story