युद्धपोत आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट, तीन जवान शहीद, जांच के आदेश 

Blast in warship INS Ranvir, three soldiers martyred, probe ordered
युद्धपोत आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट, तीन जवान शहीद, जांच के आदेश 
भारतीय नौसेना युद्धपोत आईएनएस रणवीर में ब्लास्ट, तीन जवान शहीद, जांच के आदेश 
हाईलाइट
  • आईएनएस रणवीर में हुआ धमाका
  • जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में मंगलवार को धमाका हुआ है। इस धमाके में एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक भारतीय नौसेना के तीन जवान शहीद हो गए है। जबकि कई जवानों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने धमाके के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशन तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इसी दौरान आईएनएस रणवीर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना के बाद भारतीय नौसेना अलर्ट पर है।

जांच के हुए आदेश 

आपको बता दें कि मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन जवान शहीद हो गए। नौसेना अधिकारी के मुताबिक जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया कर स्थिति को नियंत्रण कर लिया है, फिलहाल बड़े हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई है। नौसेना अधिकारी ने कहा कि आईएनएस में धमाका कैसे हुआ, इसकी जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। ब्लास्ट की वजहों का जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है।

 जानें आईएनएस रणवीर की खासियत

आपको बता दें कि आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना का एक ऐसा युद्धपोत है जो राजपूत श्रेणी के पांच विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं। इसे अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था। आईएनएस रणवीर हथियारों और सेंसर से लैस है तथा यह 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित किया जाता है। 

Created On :   18 Jan 2022 5:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story