नहीं रहे मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी, बॉर्डर फिल्म में सनी देओल ने निभाया था किरदार

brigadier kuldip singh chandpuri hero of famous battle of longewala dies in mohali
नहीं रहे मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी, बॉर्डर फिल्म में सनी देओल ने निभाया था किरदार
नहीं रहे मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी, बॉर्डर फिल्म में सनी देओल ने निभाया था किरदार
हाईलाइट
  • 1971 के भारत-पाक युद्ध में दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी नहीं रहे।
  • कुलदीप 78 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे।
  • कुलदीप का निधन मोहाली के एक निजी अस्पताल में हुआ।

डिजिटल डेस्क, मोहली। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मन सैनिकों के छक्के छुड़ाने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का शनिवार को निधन हो गया। कुलदीप का निधन मोहाली के एक निजी अस्पताल में हुआ। वह 78 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। 90 के दशक की चर्चित बॉलिवुड फिल्म बॉर्डर इसी युद्ध पर बनी थी। इस फिल्म में अभिनेता सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था, जिसको खूब सराहा भी गया। कुलदीप सिंह को उनके अदम्य साहस और असाधारण नेतृत्व का परिचय देने के लिए भारत सरकार द्वारा महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इतिहासकारों की मानें तो 1971 के युद्ध में कुलदीप सिंह की मौजूदगी ने ही पाक सेना को भारत से खदेड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

कुलदीप सिंह का जन्म 22 नवंबर, 1940 को एक गुर्जर सिख परिवार में हुआ था। 1962 में थल सेना में शामिल हुए कुलदीप सिंह को अगले साल ही पंजाब रेजिमेंट की 23वीं बटालियन का कमिशन दे दिया गया था। 1965 के युद्ध में हिस्सा लेने के बाद वह एक साल तक युनाइटेड नेशन के एक मिशन पर रहे थे। 1971 में जब भारत-पाक युद्ध शुरू हुआ तो उन्होंने अपनी टुकड़ियों के साथ उनका डटकर सामना किया। जब युद्ध खत्म होने की कगार पर था, उसी वक्त उन्हें सूचना मिली की पाक फौज लोंगेवाला स्थित चौकी की तरफ बढ़ रहे हैं। कुलदीप ने फौरन 120 जवानों की एक टुकड़ी के साथ उनसे लोहा लेने रवाना हो गए। 

पाक सेना ने युद्ध के दौरान टैंक से गोले बारूद बरसाने शुरू कर दिए। भारतीय सैनिकों ने भी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में रिकॉइललेस राइफल और मोर्टार से फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाक सेना घबरा गई और उन्हें वापस जाना पड़ा। कुलदीप सिंह के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों ने पाक के करीब 34 टैंक तबाह कर दिए और हजार सैनिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उनके इस असाधारण साहस का परिचय देने के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। महावीर चक्र वीरता के लिए भारत का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।

मेजर कुलदीप सिंह के सम्मान में 1997 में जेपी दत्ता ने बॉर्डर फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में सनी देओल ने कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था। सनी देओल के इस किरदार ने फिल्म में जान फूंक दी थी और उनके एक्टिंग को सराहा भी गया था। कुलदीप सिंह के साहस का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दिसंबर की ठंड रातों में वह खुद सभी बंकरों में जाकर सैनिकों का हौंसला बढ़ाते थे। कुलदीप सिंह के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों ने एक रात में पाक सेना के 12 टैंकरों को तबाह कर दिया था।

Created On :   17 Nov 2018 12:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story