बहन की गलत हरकतों से परेशान भाई ने पत्नी के साथ लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां भाई ने अपनी बहन से परेशान होकर पत्नी के साथ फंदे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक 10 पन्नो का सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की बहन को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला 8 महीनों की गर्भवती थी।
ये मामला थाना हठूर के गांव डल्ला का है। यहां गुरदीप की बहन का तलाक होने से वो मायके में ही रहने लगी थी। यहां उसका संबंध एक फाइनेंसर से हो गया, इसकी वजह से गांव में काफी बदनामी हो रही थी। बदनामी को लेकर गुरदीप ने अपनी बहन को कई बार समझाया भी, लेकिन जब वह नहीं सुधरी तो मजबूरन भाई ने अपने पत्नी के साथ जान दे दी।
सुसाइड नोट में गुरदीप ने लिखा है, "बहन की हरकतों की वजह से उसकी शादी जल्दी कर दी थी, लेकिन उसने ससुराल में किसी दुसरे से संबंध बना लिए। इसके बाद उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। उसका 8 साल का बेटा भी है। तलाक के बाद वो डेढ़ साल से मायके में ही रह रही थी। उसने यहां भी एक फाइनेंसर से संबंध बना लिए। ये सब मेरी पत्नी और गांव वालों को पसंद नहीं था। मैंने कई बार बहन को समझाया भी लेकिन वह नहीं सुधरी, मेरे पास अब कोई दूसरा चारा नहीं बचा है। इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं।"

Created On :   14 Sept 2017 11:57 PM IST