गुरुग्राम: चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबे 6 लोगों की मौत

गुरुग्राम: चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, मलबे में दबे 6 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 4 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही
  • 8 से ज्यादा लोग मलबे में दबे
  • जिनमें से 4 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं
  • निर्माणाधीन इमारत की चपेट में आने से आसपास की इमारतों को भी हुआ नुकसान

डिजिटल डेस्ट, गुरुग्राम। गुरुग्राम के उल्लावास गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पर चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा तकरीबन सुबह 5 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मलबे में कुल 8 लोग दबे थे जिनमें से 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद से स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम राहत बचाव के काम में जुटी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर ने मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

निर्माणाधीन इमारत की चपेट में आने से आसपास की अन्य इमारतों को भी नुकसान हुआ है। हादसा के समय लोग सो रहे थे, फिलहाल जेसीबी से मलबे को हटाया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।  

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब NCR में इमारत ढही है। पिछले साल ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी क्षेत्र में भी एक इमारत ढह गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही कई लोगों को गिरफ्तारी भी की गई थी। इसके बाद अवैध रूप से इमारत निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान काफी संख्या में लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे और कई इमारतों को सील किया गया था। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कई जर्जर और अवैध इमारतों को खाली भी कराया गया था।

गुरुवार सुबह हुए इस हादसे की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। निर्माणाधीन बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों के बारे में भी अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिली है। एनडीआरएफ की 3 टीमें भी राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच चुकी है। बिल्डिंग गिरने से ठीक पहले क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई थी। बारिश को भी इमारत ढहने की वजह माना जा रहा है।

Created On :   24 Jan 2019 4:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story