उप्र में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म

Campaigning for byelection in 7 seats in UP ends
उप्र में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म
उप्र में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म
हाईलाइट
  • उप्र में 7 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म

लखनऊ, 1 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार पर रविवार की शाम विराम लग गया।

इन सीटों पर 3 नवंबर (मंगलवार) को मतदान होने वाला है और वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

उपचुनाव के लिए अमरोहा की नौगवां सादात, बुलंदशहर, टुंडला, उन्नाव में बांगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया और जौनपुर में मल्हानी विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा।

इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी शराब की दुकानें 48 घंटों के लिए बंद रखी जाएंगी और मतदान के लिए इन इलाकों में अवकाश घोषित किए गए हैं।

पिछले कुछ दिनों में उपचुनाव के लिए जहां प्रमुख राजनीति दलों ने जोरदार प्रचार किया है, वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा के शीर्ष नेताओं ने खुद को प्रचार अभियान से दूर रखा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सभी सात सीटों पर प्रचार अभियान में शामिल रहे हैं।

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए बांगरमऊ सीट पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जबकि अन्य विधानसभा सीटों पर इसे लेकर मुख्यत: भाजपा और सपा के बीच लड़ाई है।

एएसएन/एसजीके

Created On :   1 Nov 2020 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story