छोटा राजन के खिलाफ CBI ने दर्ज की तीन नई FIR

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सीबीआई ने माफिया सरगना छोटा राजन के खिलाफ तीन नई एफआईआर दर्ज की है। CBI के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हमने राजन के खिलाफ तीन और मामले की जांच शुरु की है। यह मामले मुंबई के बांद्रा, खार और जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। मुंबई पुलिस इन तीनों मामलों में राजन व उसके अन्य साथियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर चुकी है।
ये भी देखें : 6 महीने के अंदर होगी 24 हजार शिक्षकों की भर्ती : शिक्षा मंत्री
सूत्रों ने बताया CBI ने जिन तीन मामलों को अपने हाथ में लिया है उसमे से पहला मामला 1995 में खार पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। श्याम सुंदर राज नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खार पुलिस ने इस मामले में राजन व उसके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया है। जबकि दूसरा मामला बांद्रा पुलिस स्टेशन में 1999 में राजन के खिलाफ दर्ज किया गया था।
ये भी देखें : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला बनेगा इतिहास
यह भी एक बिल्डर पर गोलीमारी से जुड़ा है। जिसमें तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मकोका कोर्ट में राजन व अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था। तीसरा मामला राजन के खिलाफ 2002 में हफ्ता वसूली को लेकर दर्ज हुआ था। जिसमें राजन के सहयोगी ने एक कारोबारी से 25 लाख रुपए की मांग की थी। पैसे न देने पर कारोबारी व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इस कारोबारी की पहचान वीरेंद्र जैन के रुप में हुई है। बाद में यह मामला मुंबई पुलिस की हफ्ता निरोधक प्रकोष्ठ को सौप दिया गया था। इस प्रकोष्ठ ने भी राजन के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। गौरतलब है कि राजन फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है।
Created On :   10 Feb 2018 7:36 PM IST