ट्रक की चपेट में आकर चीतल ने दम तोड़ा, वन्यजीवों के लिए कब बनेगा सुरक्षित जोन ?

डिजिटल डेस्क, उमरिया। उमरिया-जबलपुर स्टेट हाईवे 11 पर आते ही एक वयस्क चीतल ट्रक की चपेट में आ गया। शनिवार को हुए इस हादसे में चीतल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद सवाल उठने लगा है कि वन्यजीवों के लिए यहां कब सुरक्षित जोन बनाया जाएगा। घटना सामान्य वन मण्डल अंतर्गत यह क्षेत्र उमरिया रेंज में आता है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले भी शहर से सटे मार्गों में आधा दर्जन चीतल बेमौत मारे जा चुके हैं। लेकिन जिम्मेदार वन अमला अभी तक ऐसे चिन्हित स्थलों को सुरक्षित जोन में नहीं बदल सका। मामले में उमरिया रेंजर संजय शाल्वे का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से चीतल की मौत हुई है। संभवत: वाहन की गति तेज थी, इसलिए कुछ दूर घसीटने के निशान हैं। मादा चीतल की उम्र तकरीबन 3 वर्ष है। डॉक्टर की उपस्थिति में पीएम करवाकर शव को जलाया जाएगा।
Created On :   15 July 2017 7:41 PM IST