यूपीः तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों में संघर्ष, 1 की मौत, इलाके में कर्फ्यू

यूपीः तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों में संघर्ष, 1 की मौत, इलाके में कर्फ्यू

डिजिटल डेस्क, कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद फायरिंग और जमकर पथराव हुआ। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है जबकि दो घायल हुए हैं। पथराव में आधा दर्जन चोटिल है। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। देर शाम शहर में आरएएफ ने मोर्चा संभाला है। बवाल के बाद आगजनी और तोड़फोड़ में पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया गया है। इलाके में तनाव के माहौल को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कासगंज जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां बिलराम गेट के पास से तिरंगा यात्रा गुजर रही थी। इस बीच कासगंज में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। ये सुनकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया और दोनों पक्षों में भिडंत हो गई। धीरे धीरे तनाव बढ़ने के बाद फायरिंग और तोड़-फोड़ हो गई। कई दुकानों में पथराव किए गए। आरोपों के मुताबिक दूसरे समुदाय की तरफ से की गई फायरिंग में चंदन गुप्ता नाम के युवक की मौत हो गई।

मृतक को 302 बोर की गोली लगी है। सांसद राजवीर सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी।मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। सीएम ने घटना की जानकारी ली है।

इस घटना के बाद कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। बवाल के दौरान शहर के बस स्टेट रोड पर पेट्रोल पंप के बिल्कुल पास उपद्रव करने वालों ने कबाड़े मे आग लगा दी। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस फोर्स ने पहुंचकर दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बवाल के बाद कासगंज शहर में पुलिस की ओर से कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। जनपद के सभी थानों की पुलिस को कासगंज पहुंचने के लिए कहा गया हैै।

Created On :   26 Jan 2018 1:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story