उप्र में बादलों की आवाजाही जारी, गुरुवार से मौसम होगा साफ

Cloud movement continues in UP, weather will be clear from Thursday
उप्र में बादलों की आवाजाही जारी, गुरुवार से मौसम होगा साफ
उप्र में बादलों की आवाजाही जारी, गुरुवार से मौसम होगा साफ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास के इलाके में बुधवार को बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार से बादल पूरी तरह से हट जाएंगे। बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है।मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने सर्कुलेशन के चलते राजधानी सहित आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। बुधवार को बदली रहेगी, लेकिन गुरुवार से मौसम लगभग साफ हो जाएगा।

बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, फैजाबाद का 20 डिग्री, बहराइच का 18 डिग्री, मेरठ का 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.5 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वायुमंडल में आद्र्रता 92 फीसदी रही।

 

Created On :   30 Oct 2019 5:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story