बिहार में बादल छाए, तापमान में मामूली वृद्धि

Cloudy in Bihar, slight rise in temperature
बिहार में बादल छाए, तापमान में मामूली वृद्धि
बिहार में बादल छाए, तापमान में मामूली वृद्धि

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। पटना में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से लेकर घने बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर होगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, गया का 18.2 डिग्री और पूर्णिया का 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस के करीब ही रहने के आसार हैं। गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   2 Nov 2019 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story