मप्र में बादल छाए, सिहरन बढ़ी

Cloudy in MP, shivering increased
मप्र में बादल छाए, सिहरन बढ़ी
मप्र में बादल छाए, सिहरन बढ़ी

भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बौछारें पड़ने के बाद बादल छाने के साथ चल रही हवाओं ने सोमवार को सिहरन बढ़ा दी है।

राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बौछारें पड़ी और सोमवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं, हवाएं चल रही हैं, जो सिहरन पैदा करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान पर ऊपरी हवाओं का चक्रवात बनने के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य के मौसम के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री, इंदौर का 20.3 डिग्री, ग्वालियर का 18.4 डिग्री और जबलपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री, इंदौर का 25.6 डिग्री, ग्वालियर का 30.4 डिग्री और जबलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   21 Oct 2019 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story