कांग्रेस, राकांपा के 4 विधायक, पूर्व मंत्री, महिला नेता भाजपा में शामिल

Congress, 4 NCP legislators, former ministers, women leaders included in BJP
कांग्रेस, राकांपा के 4 विधायक, पूर्व मंत्री, महिला नेता भाजपा में शामिल
कांग्रेस, राकांपा के 4 विधायक, पूर्व मंत्री, महिला नेता भाजपा में शामिल
हाईलाइट
  • पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी
  • महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के चार विधायकों
  • एक पूर्व मंत्री और राज्य स्तर की एक महिला नेता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने के लिए बुधवार को अपनी पार्टियां छोड़ दीं
मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के चार विधायकों, एक पूर्व मंत्री और राज्य स्तर की एक महिला नेता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने के लिए बुधवार को अपनी पार्टियां छोड़ दीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सात बार के कांग्रेस विधायक कालिदास कोलम्बकर (दक्षिण मुंबई में वडाला), राकांपा के संदीप नाईक (ऐरोली), वैभव पिचड (अकोले) और शिवेंद्र राजे भोसले (सतारा) ने मंगलवार को अपनी पार्टियों और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

इसके अलावा, राकांपा की महिला शाखा की राज्य अध्यक्ष चित्रा वाघ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

सभी नए लोगों का स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एम.पी. लोढ़ा, कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार सुबह एक कार्यक्रम में किया।

पाटील ने आश्वासन दिया कि सभी नए चेहरों को पार्टी में उनके कद को देखते हुए उपयुक्त भूमिका दी जाएगी। उन्होंने अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के और नेताओं के भाजपा में शामिल होने का संकेत दिया।

--आईएएनएस

Created On :   31 July 2019 2:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story