हरियाणा में कांग्रेस ने हुड्डा को चुना विधायक दल का नेता

Congress elected Hooda as leader of Legislature Party in Haryana
हरियाणा में कांग्रेस ने हुड्डा को चुना विधायक दल का नेता
हरियाणा में कांग्रेस ने हुड्डा को चुना विधायक दल का नेता

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का विधायक दल का नेता चुना गया है। यह जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने दी।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों का चुनावी परिणाम हाल ही में घोषित किया गया था। इस चुनाव में कोई भी राजनीतिक दल बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करने में कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने हरियाणा में मिलकर सरकार बनाई है और कांग्रेस यहां विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

Created On :   2 Nov 2019 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story