कर्नाटक कांग्रेस के 14 बागी विधायक सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल

Congress expelled 14 rebel legislators of Karnataka
कर्नाटक कांग्रेस के 14 बागी विधायक सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल
कर्नाटक कांग्रेस के 14 बागी विधायक सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल
हाईलाइट
  • इन विधायकों को कर्नाटक विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष के.आर. रमेश ने अयोग्य ठहराया था
  • कर्नाटक के 14 बागी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया

नई दिल्ली, आईएएनएस। कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक के 14 बागी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सस्पेंड कर दिया। इन विधायकों को कर्नाटक विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष के.आर. रमेश ने अयोग्य ठहराया था।

कांग्रेस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें इन विधायकों को पार्टी से सस्पेंड करने की मांग की गई थी।

निष्कासित विधायकों में प्रताप गौड़ा पाटील, बी.सी. पाटील, शिवराम हेब्बर, एस.टी. सोमशेखर, बिराती बसवराज, आनंद सिंह, आर. रोशन बेग, मुनिरत्ना, के. सुधाकर, एम.टी.बी. नागराज, श्रीमंत पाटील, रमेश जरकीहोली, महेश कुमाताहल्ली और आर. शंकर शामिल हैं।

विधानसभा में बी.एस. येदियुरप्पा सरकार के विश्वास मत से एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार को कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर के 14 बागी विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था, क्योंकि इन सभी ने 23 जुलाई को सदन में उपस्थित रहने के लिए पार्टी की तरफ से जारी व्हिप का उल्लंघन किया था।

कांग्रेस के तीन बागी विधायकों -जरकीहोली, कुमाताहल्ली और आर. शंकर- को विधानसभा में उपस्थित होने और प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने के लिए पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने पर 25 जुलाई को अयोग्य ठहरा दिया गया था।

 

Created On :   30 July 2019 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story