- ब्रिस्बेन टेस्ट : गाबा में भारत की ऐतिहासिक जीत
- गुजरात के सूरत में फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत
- सामना में शिवसेना का तंज- ED, CBI, आयकर विभाग को बताया बीजेपी का वर्कर
- दिल्ली: कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं 16 ट्रेनें- नॉदर्न रेलवे
- एक लाख बाइकर्स किसान तिरंगा यात्रा में हो सकते हैं शामिल, मिली खुफिया जानकारी
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाईं समितियां

हाईलाइट
- बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाईं समितियां
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रचार अभियान के प्रबंधन के लिए विभिन्न समितियों की घोषणा कर दी है।
सोनिया ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति, प्रचार समिति, मीडिया समन्वय समिति, सार्वजनिक बैठक और लॉजिस्टिक्स समिति, कानूनी समिति और कार्यालय प्रबंधन जैसी समितियों का गठन कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन का प्रमुख प्रभार दिया गया है। वे 14 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के प्रमुख होंगे। इसके संयोजक मोहन प्रकाश हैं।
सुबोध कुमार प्रचार समिति के प्रमुखे होंगे। वहीं पवन खेड़ा मीडिया समिति के, बृजेश कुमार मुनन लॉजिस्टिक्स समिति के प्रमुख बनाए गए हैं। अशोक राम कार्यालय प्रबंधन समिति और वरुण चोपड़ा कानूनी टीम देखेंगे।
कांग्रेस ने 28 अक्टूबर को होने जा रहे बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, शक्तिसिंह गोहिल, शकील अहमद और सुरजेवाला जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी हैं। साथ ही राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, मदन मोहन झा और तारिक अनवर के नाम भी हैं।
पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, सदानंद सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, कीर्ति आजाद, संजय निरुपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेमचंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और वीरेंद्र सिंह राठौर के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।
बता दें कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के साथ बने महागठबंधन के हिस्से के रूप में बिहार की 243 सीटों में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होना है और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।
एसडीजे/एसजीके
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।