टेप लीक के बाद राहुल का प्रश्न, PM के सक्षात्कार में क्यों नहीं थे राफेल से जुड़े सवाल?

Congress has attacked BJP on Raphael deal with the help of an audio clip
टेप लीक के बाद राहुल का प्रश्न, PM के सक्षात्कार में क्यों नहीं थे राफेल से जुड़े सवाल?
टेप लीक के बाद राहुल का प्रश्न, PM के सक्षात्कार में क्यों नहीं थे राफेल से जुड़े सवाल?
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप के सहारे मोदी पर बोला हमला
  • राफेल डील पर कांग्रेस का सरकार पर एक और हमला
  • सुरजेवाला ने कहा डील करने अनिल अंबानी गए थे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़े सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इंटरव्यू में राफेल डील से जुड़े प्रश्न क्यों नहीं थे। बता दें कि इस डील को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार आक्रमक रुख अख्तियार किए हुए है। इससे पहले कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप के सहारे सरकार पर जोरदार हमला बोला था। कांग्रेस का कहना है कि पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मौजूदा सीएम मनोहर पर्रिकर ने राफेल डील के रहस्य पर कुछ अहम जानकारियां दी थीं, जो उनके ही मंत्री विश्वजीत राणे से और किसी दूसरे व्यक्ति की बातचीत के टेप में कैद हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने इस दावे के सबूत के तौर पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की बातचीत की एक ऑडियो क्लिप भी सार्वजनिक की है।

ऑडियो में हैं गंभीर बातें
कांग्रेस ने ऑडियो जारी कर आरोप लगाया है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेडरूम में राफेल से जुड़ी सारी जानकारियां हैं। इस पर दूसरा व्यक्ति हंस पड़ता है। इतना ही नहीं क्लिप में यह भी सुनाई पड़ता है कि आप इस बात को किसी से भी क्रॉस चेक करा सकते हैं, जो कैबिनेट मीटिंग में शामिल रहा हो। उन्होंने ने कहा है कि हर एक दस्तावेज उनके कमरे में है।

डील करने अनिल अंबानी गए थे
सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस समय चौकीदार ने 10 अप्रैल 2015 को पैरिस में राफेल खरीद की एकतरफा घोषणा की थी, उस समय रक्षा मंत्री पर्रिकर गोवा में मछली खरीद रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि चौकीदार के प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री शामिल नहीं थे बल्कि उनके साथ अनिल अंबानी गए थे।

 

 

Created On :   2 Jan 2019 7:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story