- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Congress MLA Siddu Nyama Gowda passed away in road accident
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सिद्दू न्याम गौड़ा का सड़क हादसे में निधन

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सिद्दू न्याम गौड़ा ( एसएन गौड़ा ) का सड़क हादसे में निधन हो गया है। ये हादसा रविवार को तुलसीगेरी के पास हुआ है। विधायक गौड़ा गोवा से बगलकोट की ओर जा रहे थे, तभी तुलासीगेरी के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तत्काल ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Congress MLA Siddu Nyama Gowda passed away in a road accident near Tulasigeri. He was on his way from Goa to Bagalkot. #Karnataka pic.twitter.com/0V8R9spaHh
— ANI (@ANI) May 28, 2018
जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि न्याम गौड़ा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनकी कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कांग्रेस विधायक सिद्दू बी न्यामा गौड़ा 63 साल के थे। वो अपने घर बागलकोट लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।
Deepest condolences on the passing away of our senior leader and Jamkhandi MLA, Shri Siddu B Nyamagouda. The Congress party stands by his family in this hour of grief. pic.twitter.com/vBlcWgyppw
— Karnataka Congress (@INCKarnataka) May 28, 2018
दरअसल हाल ही में 12 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में न्याम गौड़ा को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के टिकट से जामखंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ बीजेपी के श्रीकांत कुलकर्णी मैदान में थे। चुनाव में न्याम गौड़ा को 49 हजार 245 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के प्रत्याशी श्रीकांत कुलकर्णी को 46 हजार 450 वोट मिले थे। वहीं कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को कुल 78 सीटें मिली थीं, लेकिन न्याम गौड़ा की मौत के बाद अब कांग्रेस से 77 विधायक रह गए हैं।
BJP MLA from Jayanagar, BN Vijayakumar, passes away. He was a two time MLA from the constituency and BJP candidate from the same for upcoming #KarnatakaElection2018 pic.twitter.com/WaFM85k9ZP
— ANI (@ANI) May 4, 2018
गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी विधायक बीएन विजय कुमार का निधन हो गया था। अपने चुनावी क्षेत्र में पार्टी का प्रचार करते वक्त दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। वो जयानगर सीट से दो बार विधायक रह चुके थे। कर्नाटक चुनाव से कुछ दिन पहले विधायक की मौत से बीजेपी को बड़ा झटका लगा था, क्योंकि बीजेपी दोबारा उन्हें मैदान में उतारने वाली थी।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- EVM में छेड़छाड़ करती है बीजेपी, बैलेट पेपर से हों चुनाव
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक: शपथ ग्रहण समारोह में भड़कीं ममता बनर्जी, DGP को लगाई फटकार
दैनिक भास्कर हिंदी: कुमारस्वामी ने कर्नाटक CM की शपथ ली, मोदी विरोधी नेताओं का लगा जमावड़ा
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक: कांग्रेस के दलित नेता परमेश्वर बनेंगे डिप्टी CM, रमेश कुमार होंगे स्पीकर