संसद परिसर में कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद शामिल

Congress MPs including Rahul Gandhi protest against Centres farm laws in Parliament premises
संसद परिसर में कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद शामिल
संसद परिसर में कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद शामिल
हाईलाइट
  • कृषि कानून के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन
  • राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस सांसद शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसानों की मांग को लेकर संसद परिसर में किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने पार्टी के कई सांसदों के साथ संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी के कई सीमाओं के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार से किसान जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं। किसान समूहों ने पहले कहा था कि वे मानसून सत्र के अंत तक हर दिन किसान संसद आयोजित करेंगे, और 200 प्रदर्शनकारी रोजाना जंतर-मंतर पर जाएंगे। डीडीएमए की मंजूरी के अनुसार, किसानों को जंतर मंतर पर 22 जुलाई से 9 अगस्त तक अधिकतम 200 लोगों की उपस्थिति के साथ धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। डीडीएमए के आदेश के बाद, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर और दिल्ली की तीन सीमाओं - टिकरी, सिंघू और गाजीपुर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।


 

आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद भगवंत मान ने कहा, कृषि कानूनों के वापस लेने के सिवा और कोई विकल्प नहीं है। नरेंद्र सिंह तोमर बयान देते हैं कि हम किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार हैं, बस वे 3 कानूनों को वापस लेने की बात न करें। तो फिर और क्या बात करें? वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हम किसानों के मुद्दों को सदन में उठा रहे हैं। किसान हमारी रीढ़ की हड्डी है। किसानों के बिना हम जी नहीं सकते। उस आवाज को उठाना ज़रूरी है और हम उठाएंगे।  

Created On :   22 July 2021 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story