सरकार बनी तो प्रवासी भारतीय मंत्रालय बनाएंगे - राहुल गांधी

सरकार बनी तो प्रवासी भारतीय मंत्रालय बनाएंगे - राहुल गांधी
हाईलाइट
  • राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान
  • सरकार बनी तो प्रवासी भारतीय मंत्रालय बनाएंगे।
  • हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बड़ा ऐलान किया है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो प्रवासी मंत्रालय की स्थापना करेगी। राहुल ने फेसबुक पर पोस्ट कर ये बात कही। उन्होंने लिखा, कांग्रेस का मानना है, भारतीय चाहे किस भी देश में रहे या काम करे, वो हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेंगे। 

ये मंत्रालय प्रवासी भारतीयों से संबंधित मामलों जैसे कार्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ और उनकी सुरक्षित वापसी पर काम करेगा। राहुल ने लिखा कि हम भारत में निवेश के इच्छुक अनिवासी भारतीयों के लिए एकल खिड़की स्थापित करेंगे तथा निवेश प्रक्रिया को भी सरल बनाएंगे।


बता दें कि हर साल प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आए थे। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत 2003 से हुई थी। इस दिन को मानने का आइडिया स्वर्गीय भाजपा सांसद और प्रसिद्ध लेखक लक्ष्मीमल्ल सिंघवी का था। प्रवासी भारतीय दिवस अब हर दो साल पर मनाया जाता है। यह प्रवासी भारतीयों को एक मंच प्रदान करता है। 

Created On :   15 April 2019 3:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story