कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लालू का ट्वीट

congress president sonia gandhis birthday celebrations lalu yadav tweet
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लालू का ट्वीट
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर लालू का ट्वीट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 9 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन है। इस बीच 10 जनपथ के बाहर जश्न का माहौल है। 10 जनपथ के बाहर लोग पटाखे फोड़ कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 9 दिसंबर को ही गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान है। कांगेस अध्यक्ष को कार्यकर्ता और समर्थकों भी रंग बिरंगे गुब्बारों और आतिशबाजी करते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। लालू ने ट्वीट के जरिए लिखा है कि समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लालू के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

 

Created On :   9 Dec 2017 5:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story