- लोग आजकल मुंह पर ताला लगाने की सलाह दे रहे हैं: अमिताभ बच्चन
- किसान सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति से खुश नहीं, मगर जारी रखेंगे बातचीत : टिकैत
- हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि किसानों के साथ चर्चा के माध्यम से कोई रास्ता निकल आए : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- भारत में कोरोना के 15,590 नए मामलों की पुष्टि, 191 मौतें
- मप्र सरकार पन्ना की हीरा खदान को चालू रखने को राजी
महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, सुशील राणे को मिला कांकावली से टिकट

हाईलाइट
- कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की
- कांग्रेस ने कांकावली से सुशील अमृतराव राणे को मैदान में उतारा हैं
- इससे पहले कांग्रेस ने 51, 52 और 20 उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी की थी
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 19 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने नितेश राणे के भाजपा में शामिल होने के कारण कांकावली से सुशील अमृतराव राणे को मैदान में उतारा हैं। कांग्रेस ने अपने दो उम्मीदवारों को बदला भी है। इससे पहले कांग्रेस ने 51, 52 और 20 उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी की थी।
कांग्रेस ने वर्सोवा से बलदेव बसंतसिंह खोसा, घाटकोपर वेस्ट से आनंद शुक्ला, श्रीरामपुर से लालू कनाडे, कंकावली से सुशील अमृतराव राणे और हतकनांगले से राजू जयंतराव आवले के नाम प्रमुख हैं। नांदुरबार से मोहन पवन सिंह की जगह उदेसिंह के पडवी को और सिलोड से प्रभाकर मानिकराव पैओडकर की जगह खैसर आजाद को टिकट दिया गया है।
तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने नंदूरबार (एसटी) सीट से मोहन पवन सिंह, मलाड वेस्ट से असलम शेख और कोल्हापुर नॉर्थ से चंद्रकांत जाधव को टिकट दिया है।
एनसीपी और कांग्रेस दोनों दल मिलकर ये चुनाव लड़ रहे हैं। एनसीपी अब तक कुल 97 (पहली लिस्ट में 77+ दूसरी लिस्ट में 20) नामों का ऐलान कर चुकी है। पिछले विधानसभा चुनावों में, दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने बहुत बुरा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने 287 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 42 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि एनसीपी 278 में से सिर्फ 41 सीटें जीत सकी थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 122 सीटें जीतकर वह सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 63 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। भाजपा और शिवसेना इस बार मिलकर आगामी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने सीटों की संख्या पर अभी फैसला नहीं किया है।
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है।
Congress releases list of 19 candidates for #MaharashtraAssemblyPollspic.twitter.com/Oq10tscneK
— ANI (@ANI) October 3, 2019
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।