मंदी की मार पर प्रियंका का वार- कब आंखें खोलेगी मोदी सरकार ?

Congress secretary Priyanka Gandhi tweeted on the economic downturn
मंदी की मार पर प्रियंका का वार- कब आंखें खोलेगी मोदी सरकार ?
मंदी की मार पर प्रियंका का वार- कब आंखें खोलेगी मोदी सरकार ?
हाईलाइट
  • आर्थिक मंदी पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • देश की अर्थव्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है मोदी सरकार

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। प्रियंका ने आज (मंगलवार) ट्वीट करते हुए लिखा, "अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है। ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में निगेटिव ग्रोथ और बाजार के टूटते भरोसे का चिन्ह है। सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी?" 

प्रियंका ने इससे पहले ट्वीट करते हुए लिखा था,""काउंटडाउन: हर दिन मंदी की खबर और हर दिन बीजेपी सरकार की इस पर खामोशी: दोनों बहुत खतरनाक हैं। इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा" प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में एक वेबसाइट की खबर शेयर की है, जिसमें ऑटो सेक्टर के खराब हालतों का जिक्र हैं। खबर में कहा गया है कि मारुति के बाद अब अशोक लेलैंड ने अपना चेन्नई प्लांट 12 दिन तक बंद रखने का फैसला किया है। 

बता दें कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच फीसदी रह गयी। यह पिछले छह साल से ज्यादा वक्त में न्यूनतम स्तर है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में यह गिरावट आई है।

 

Created On :   10 Sep 2019 5:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story