दिल्ली कांग्रेस चीफ का ऐलान आज , शीला दीक्षित रेस में सबसे आगे
![Congress to announce Delhi party chief, Sheila Dikshit leads Congress to announce Delhi party chief, Sheila Dikshit leads](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/01/congress-to-announce-delhi-party-chief-sheila-dikshit-leads1_730X365.jpg)
- अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद से ये सीट खाली
- एक अध्यक्ष और तीन वर्किंग प्रेसिडेंट हो सकते हैं नियुक्त
- माकन के इस्तीफे के बाद चाको के पास था प्रभार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का फैसला गुरुवार को किया जाएगा। अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद से ये सीट खाली है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से 4 जनवरी को इस्तीफा दे दिया था। माकन के इस्तीफे के बाद दिल्ली कांग्रेस का प्रभार पीसी चाको के पास था। अध्यक्ष पद की रेस में शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
चाको ने बताया कि दिल्ली अध्यक्ष के नाम का ऐलान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस इस पद के जरिए जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी। ऐसी स्थिति में दिल्ली को एक अध्यक्ष और 3 वर्किंग प्रेसिडेंट मिल सकते हैं।
कांग्रेस किसी दलित को भी मौका दे सकती है, ऐसे में राजेश लिलोठिया का नाम आगे है। किसी पंजाबी को भी मौका दिया जा सकता है, जिसमें प्रह्लाद सिंह साहनी का नाम आगे है। जाट में योगानंद शास्त्री और पूर्वांचली चेहरे के तौर पर महाबली मिश्रा का नाम आगे माना जा रहा है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि शीला दीक्षित को तीनों नेताओं से ज्यादा महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।
Created On :   10 Jan 2019 4:00 AM GMT