- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Congress will contest in both Rajya Sabha seats in Gujarat
दैनिक भास्कर हिंदी: गुजरात में कांग्रेस दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

हाईलाइट
- गुजरात में कांग्रेस दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि वह गुजरात में पांच विधायकों के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भी दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
राज्य के कांग्रेस नेताओं और पर्यवेक्षकों बी.के. हरि प्रसाद व रजनी पटेल के साथ हुई बैठक में राज्य के नेताओं ने कहा कि उन्हें तकनीकी रूप से केवल एक वोट की जरूरत है और जिग्नेश मेवानी के समर्थन से उन्हें वह मिल जाएगा।
पहली सीट शक्ति सिंह गोहिल को जाएगी और दूसरी सीट भरत सिंह सोलंकी को जाएगी। अब पूर्व मुख्यमंत्री सोलंकी के बेटे को अपनी जीत सुनिश्चित करनी है और पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके पिता की अच्छी छवि के कारण उन्हें उम्मीद से ज्यादा वोट मिल सकते हैं।
पार्टी पर्यवेक्षक हरि प्रसाद ने कहा, हमें दोनों सीटों पर जीत की उम्मीद है।
इसी बीच, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दावा किया है कि और भी कांग्रेसी विधायक पार्टी से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस ने राजस्थान में दो पर्यवेक्षकों रणदीप सिंह सुरजेवाला और टी.एस.सिंहदेव को नियुक्त किया है, जो राज्य में चुनाव की निगरानी करेंगे, जहां भाजपा ने अपने चौथे उम्मीदवार ओंकार सिंह लाखावत को उतारा है।
वहीं मध्यप्रदेश में मुकुल वासनिक और हरीश रावत पहले से ही विधायकों को संभालने में जुटे हैं। ये तीनों राज्य दोनों पार्टियों के बीच विवाद के मूल में हैं।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है, इसलिए बिना किसी चुनाव के कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार निर्विरोध जीत जाएंगे।
भाजपा उच्च सदन में अपनी संख्या बरकरार रखनी चाहती है, लेकिन हरियाणा में उसने चुनाव के लिए जोर नहीं लगाया, जहां उसकी सरकार जेजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चल रही है।
महाराष्ट्र में भी चुनाव की कोई स्थिति नहीं है, और वहां भी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे।
झारखंड में कांग्रेस, भाजपा को हरा सकती है। क्योंकि वहां भाजपा को 27 वोटों की जरूरत है, लेकिन उसके पास 26 वोट हैं और पूरा खेल आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसु) पर निर्भर होगा। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आर.पी.एन. सिंह को भरोसा है कि पार्टी उम्मीदवार आसानी से चुनाव जीत जाएगा।
बिहार की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी चुनाव की स्थिति नहीं है, जहां कांग्रेस दो सीटें जीतने के लिए तैयार है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: दिग्विजय से उमंग की दूरी बरकरार
दैनिक भास्कर हिंदी: दिग्विजय सिंह ने भूख हड़ताल का ऐलान किया (लीड-1)
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम, शुक्रवार तक सुधार होने की संभावना
दैनिक भास्कर हिंदी: तो दिग्विजय अमिताभ को मात दे देते : विजयवर्गीय
दैनिक भास्कर हिंदी: निर्भया केस : फांसी की तैयारियां पूरी, जल्लाद ने चौथी बार परखे फांसी देने के इंतजाम