मिडिल स्कूल के किचन में कुकर फटा, रसोईया झुलसी

Cooker cracked in school, cooked scarf
मिडिल स्कूल के किचन में कुकर फटा, रसोईया झुलसी
मिडिल स्कूल के किचन में कुकर फटा, रसोईया झुलसी

डिजिटल डेस्क, शहडोल। बुढ़ार के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में खाना बनाते समय अचानक कुकर में ब्लास्ट हो गया। जिससे खाना बनाते समय रसोईया बुरी तरह झुलस गई। 108 पर सूचना करने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को जिला हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया।

सोमवार को रसोईघर में दोपहर 1.30 बजे रसोईया रानू सिंह (35) खाना बना रही थी। वह कुकर में दाल पकाने के लिए लगाकर पास में रखी सब्जी काटने लगी, तभी अचानक कुकर फट गया। जिससे कुकर से आए गर्म पानी से वह बुरी तरह झुलस गई। गनीमत रही कि स्कूल के आसपास कोई बच्चा नहीं था, वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। 

Created On :   24 July 2017 9:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story