खाने का तेल जल्द हो सकता है सस्ता, सरकार ने दो साल के लिए कस्टम ड्यूटी खत्म करने का लिया फैसला 

Cooking oil may soon become cheaper, the government has decided to abolish custom duty for two years
खाने का तेल जल्द हो सकता है सस्ता, सरकार ने दो साल के लिए कस्टम ड्यूटी खत्म करने का लिया फैसला 
महंगाई के बीच खुशखबरी! खाने का तेल जल्द हो सकता है सस्ता, सरकार ने दो साल के लिए कस्टम ड्यूटी खत्म करने का लिया फैसला 
हाईलाइट
  • सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर कस्टम ड्यूटी खत्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच जनता के लिए राहत भरी खबर है। पेट्रोल और डीजल के बाद सरकार ने खाने के तेल पर बड़ा फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक, 2 साल के लिए सरकार ने सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात पर कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है। सरकार ने कृषि और बुनियादी शुल्क के अलावा विकास सेस भी खत्म कर दिया है। जिससे खाने का तेल सस्ता होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे आम जनता को महंगाई से कुछ राहत मिलने का आसार हैं।

आयात ड्यूटी फ्री किया गया 

सरकार की तरफ से बताया गया है कि कच्चा सोयाबीन तेल और कच्चा सूरजमुखी के तेल के दो वित्तीय वर्ष (2022-2023 व 2023-2024) के लिए प्रति वर्ष 20 लाख मीट्रिक टन का आयात ड्यूटी फ्री किया गया है। यानी अब बिना टैक्स के तेल को आयात करने की अनुमति रहेगी। जानकारों की माने तो इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।

सरकार ने घटाई पेट्रोल और डीजल पर कस्टम ड्यूटी

हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल में कस्टम ड्यूटी घटाने का भी फैसला किया है। केंद्र ने पेट्रोल पर 8 रूपए जबकि डीजल पर 6 रूपए एक्साइज ड्यूटी कम की है। जिससे पेट्रोल 9.50 रूपए और डीजल 7 रूपए सस्ता हो गया है। सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कुल (12 सिलेंडर) पर 200 रूपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी देना का फैसला लिया है। 

इस वक्त खाने के तेल उच्च स्तर पर महंगे

गौरतलब है कि जनता इन दिनों महंगे खाने के तेल को खरीदने के लिए मजबूर है। खाने के तेल अपने उच्च स्तर महंगे हैं। पॉम ऑयल के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक इंडोनेशिया ने निर्यात पर रोक हटाने का निर्णय लिया है। जिसके कारण भारत में खाने वाले तेल सस्ते होने की उम्मीद है। सरकार बीते दिनों से जिस तरह से फैसले ले रही हैं, उम्मीद है कि जल्द और भी घरेलू सामान सस्ते हो सकते हैं। सरकार महंगाई पर काबू करने लिए प्रयास करना शुरू कर दी है। 


 

Created On :   24 May 2022 7:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story