दुनिया के कुछ देश कर चुके थे मास्क फ्री की घोषणा, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कितनी बढ़ेगी इन देशों की चिंता?

दुनिया के कुछ देश कर चुके थे मास्क फ्री की घोषणा, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कितनी बढ़ेगी इन देशों की चिंता?
कोरोना अलर्ट दुनिया के कुछ देश कर चुके थे मास्क फ्री की घोषणा, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद कितनी बढ़ेगी इन देशों की चिंता?
हाईलाइट
  • न्यूजीलैंड भी मास्क फ्री देश बन चुका था।

डिजिटल डेस्क,दिल्ली।  कोरोना वायरस को लेकर जहां दुनिया के कई देश अपने आप को मास्क फ्री घोषित कर चुके थे। वहीं, इसके साथ ही कई ऐसे देश भी इसी लाइन में थे कि वह भी अपने आप को मास्क फ्री घोषित करेंगे। कुछ देशों ने यह गाईडलाइन भी जारी कर दिया था कि मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य नहीं होगा। इन देशों में से एक देश चीन भी है जो मास्क फ्री की तरफ बढ़ रहा था लेकिन हाल ही में कुछ महीनों से जिस तरह से यहां पर कोरोना के केस सामने आ रहे हैं उसने सभी देशों को फिर से दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है।   

चीन में तो वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि यहां पर लोगों को अस्पताल में बिस्तर तक नसीब नहीं हो रहा है। मरीजों को लंबी लाइनों में इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ श्मशान घाटों में भी शव को जलाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। चीन ही नहीं अब अमेरिका में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब दुनिया के कई देश यह सोचने पर मजबूर हो गये हैं। आईए जानते किन देशों ने अपने आप को मास्क फ्री कर दिया था। 

इजराइल

ये देश खुद को कोविड मुक्त घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश है। यहां की सरकार ने मास्क लगाने के अनिवार्य नियम को हटा दिया है। साथ ही वहां की लगभग 80 प्रतिशत से अधिक आबादी का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।   

भूटान

ये एक ऐसा देश है जिसने कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन के जरिए लड़ाई जीती। यही नहीं केवल दो सप्ताह में ही अपनी 90 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी का वैक्सीनेशन करने में सफल रहा है। हालांकि भूटान की सीमा भारत और चीन से लगी हुई है लेकिन समय पर कोरोना को लेकर सचेत हआ भूटान वास्तव में कभी भी महामारी की चपेट में नहीं आया।

न्यूजीलैंड

कोरोना वायरस से निपटने में न्यूजीलैंड की सभी दुनिया भर के देश प्रशंसा कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने खुद ही कोरोना के खिलाफ सामने आकर लोगों के हित में सरकार की कार्रवाइयों और निर्णयों के चलते न्यूजीलैंड भी मास्क फ्री देश बन चुका था। न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया था जिसमें बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग के करीब 50 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। 

अमेरिका

अमेरिका ने कुछ इलाकों में वैक्सीन लगाने वाले लोगों को मास्क फ्री रहने की बात कही थी। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने एक बड़ी घोषणा की थी कि "जो लोग कोरोना वायरस के खिलाफ पूरी तरह से वैक्सीन लगवा चुके हैं, उन्हें अब अकेले चलते समय, दौड़ते, लंबी पैदल यात्रा या बाइक चलाते समय बाहर मास्क पहनने की जरूरत नहीं है"। 

चीन

चीन भी उन्हीं देशों मे शामिल था जिसने देश में सभी तरह की छूट दे दिया था।  लेकिन अब दुनिया भर में जिस तरह के कई देशों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के केस तेजी से  बढ़ रहे हैं। उसे देखते हुए दुनिया फिर से यह सोचने पर मजबूर हो गयी है इसकी मुख्य वजह यह है कि चीन जो खुद ही मास्क फ्री देश बन चुका था लेकिन अब चीन ही नहीं अमेरिका में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रह हैं। चीन में हालात दिन व दिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। इसलिए दुनिया के सभी देश फिर से सोचने पर मजबूर हो सकते हैं। 

Created On :   23 Dec 2022 10:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story