कोरोना वायरस: भारत में 1,000 पार संक्रमितों की संख्या, अब तक 26 लोगों ने गंवाई जान

Corona virus: Number of 1000 cross-infected in India, 26 people lost their lives so far
कोरोना वायरस: भारत में 1,000 पार संक्रमितों की संख्या, अब तक 26 लोगों ने गंवाई जान
कोरोना वायरस: भारत में 1,000 पार संक्रमितों की संख्या, अब तक 26 लोगों ने गंवाई जान
हाईलाइट
  • कोरोना वायरस के कारण शनिवार को 26 लोगों ने जान गवाई
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6 मौतें और 186 संक्रमित
  • शनिवार को 1 दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर भारत में बढ़ता ही जा रहा है। देश में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही अब इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1023 हो गई है। शनिवार को केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मुंबई और गुजरात में एक-एक कोरोना वायरस से पीड़ित म​रीजों की मौत के मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोरोना से पीड़ित मृतकों की संख्या 26 हो गई है।

मंत्रालय की ओर से शाम पौने छह बजे जारी किए अपडेट के मुताबिक, देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 819 थी, जिसमें शुक्रवार से 179 का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 640 थी। वहीं शनिवार रात 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 1023 मामले आ चुके हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इस बीमारी से 85 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है। 

शनिवार को 4 कोरोना वायरस से पीड़ितों की मौत 
शनिवार को केरल के कोच्चि में 69 साल के बुजुर्ग और गुजरात में 46 वर्षीय महिला की मौत संक्रमण से हो गई। इसके अलावा तेलंगाना में संक्रमण से मौत का पहला मामला भी आज ही सामने आया। मुंबई में शनिवार को संक्रमण से छठवीं मौत की पुष्टि हुई। यहां 85 वर्षीय सर्जन की शुक्रवार को मौत हो गई थी और शनिवार को उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव थे। जिस अस्पताल में यह सर्जन काम करते थे, उसे बीएमसी ने सील कर दिया है। देश में सबसे ज्यादा 6 मौतें मुंबई में ही हुई हैं। वहीं अहमदाबाद में जिस महिला की मौत हुई, उन्हें 26 मार्च को हाइपरटेंशन और डायबिटीज की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे वेंटिलेटर पर थीं। गुजरात में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 पर पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6 मौतें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस से अब तक महाराष्ट्र में 6, गुजरात में 4, कर्नाटक में 3, मध्यप्रदेश और राजस्थान में दो-दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, केरल, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

85 साल के सर्जन की जान गई, अस्पताल सील किया गया
महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को एक 85 वर्षीय सर्जन की संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। वे सैफी अस्पताल में काम करते थे। अस्पताल को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। सैफी वही अस्पताल है, जहां दुनिया की सबसे वजनी महिला इमाम की वेट लॉस सर्जरी हुई थी। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में 27 नए मामले आए हैं। मुंबई में ही 25 नए मामलों की पुष्टि हुई। अधिकारियों के मुताबिक, 85 वर्षीय डॉक्टर ने 5 लोगों का ऑपरेशन किया था। इन सभी को अब ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। अस्पताल को सील कर दिए जाने के बाद अब अगले 14 दिनों तक यहां ओपीडी बंद रहेगी और कोई भी नया मरीज भर्ती नहीं किया जाएगा।

शनिवार रात 12 बजे तक देश में 1023 संक्रमित

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

कुल संक्रमित

एक्टिव

स्वस्थ

मृतक

महाराष्ट्र 186 155 25 6
केरल 182 169 12 1
कर्नाटक 81 73 5 3
तेलंगाना 67 65 1 1
उत्तर प्रदेश  65 54 11 -
गुजरात 55 51 - 4
राजस्थान 54 51 3 2
दिल्ली 49 42 6 1
तमिलनाडू 42 39 2 1
पंजाब 38 36 1 1
हरियाणा 34 23 11 -
मध्यप्रदेश 34 32 - 2
जम्मू और कश्मीर 33 31 1 1
आंध्र प्रदेश 19 18 1 -
पश्चिम बंगाल 18 17 - 1
लद्दाख 13 10 3 -
बिहार 11 10 - 1
अंडमान और निकोबार 9 9 - -
चंडीगढ़ 8 8 - -
छत्तीसगढ़  7 7 - -
उत्तराखंड 6 5 1 -
गोआ 3 3 - -
हिमाचल प्रदेश 3 - 2 1
उड़ीसा 3 3 - -
मणीपुर 1 1 - -
मिजोरम 1 1 - -
पुडुचेरी  1 1 - -
कुल 1023 914 85 24


देश में अब तक 26 मौत, इनमें से 22 की उम्र 50 के पार

तारीख क्रमांक राज्य उम्र
11 मार्च पहली मौत कर्नाटक 76 साल
13 मार्च दूसरी मौत दिल्ली 68 साल (महिला)
17 मार्च तीसरी मौत महाराष्ट्र 63 साल (महिला)
18 मार्च चौथी मौत पंजाब 70 साल
21 मार्च 5वीं मौत महाराष्ट्र 63 साल
21 मार्च 6वीं मौत बिहार 38 साल
22 मार्च 7वीं मौत गुजरात 67 साल
23 मार्च 8वीं मौत बंगाल 57 साल
23 मार्च 9मीं मौत हिमाचल 68 साल
24 मार्च 10वीं मौत महाराष्ट्र 65 साल
25 मार्च 11वीं मौत तमिलनाडु 54 साल
25 मार्च 12वीं मौत मध्यप्रदेश 65 साल (महिला)
25 मार्च 13वीं मौत गुजरात 85 साल (महिला)
26 मार्च 14वीं मौत कश्मीर 65 साल 
26 मार्च 15वीं मौत

महाराष्ट्र

65 साल
26 मार्च 16वीं मौत कर्नाटक 75 साल (महिला)
26 मार्च 17वीं मौत राजस्थान 73 साल
26 मार्च 18वीं मौत गुजरात 70 साल
26 मार्च 19वीं मौत राजस्थान 60 साल
26 मार्च 20वीं मौत मध्यप्रदेश 65 साल
27 मार्च 21वीं मौत कर्नाटक 65 साल
27 मार्च 22वीं मौत महाराष्ट्र 65 साल (महिला)
28 मार्च 23वीं मौत केरल 69 साल
28 मार्च 24वीं मौत गुजरात 46 साल
28 मार्च 25वीं मौत महाराष्ट्र 85 साल 
28 मार्च 26वीं मौत तेलंगाना 75 साल

Created On :   28 March 2020 8:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story