Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, लगातार 26 वें दिन 3% से कम रहा पॉजीटिविटी रेट

Coronavirus in India: 38 thousand new cases found in 24 hours, positivity rate less than 3% for 26th consecutive day
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, लगातार 26 वें दिन 3% से कम रहा पॉजीटिविटी रेट
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, लगातार 26 वें दिन 3% से कम रहा पॉजीटिविटी रेट
हाईलाइट
  • कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट जारी
  • वैक्सीनेशन दर में आई तेजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम हुआ है। एक्टिव केस घटने लगे हैं। रिकवरी तेजी से बढ़ रही है। नए कोरोना केस में 50 हजार से कम आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 38 हजार 079 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 43 हजार 869 मरीजों को रिकवर किया गया है। इस दौरान 560 मरीजों की जान भी गई है। 
देश में अब तक 3 करोड़ 10 लाख 28 हजार 869 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 1 लाख 76 हजार 314 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। जबकि 4 लाख 12 हजार 563 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश में 4 लाख 18 हजार  मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.99% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 26 दिनों से 3% से कम है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42 लाख 12 हजार 557  वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39 करोड़ 96 लाख 95 हजार 879 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19 लाख 98 हजार 715 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44 करोड़ 20 लाख 21 हजार 954 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति
•    बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,079
•    बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43,869
•    बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 563
•    अब तक ठीक हुए: 3.17 करोड़
•    अब तक कुल मौतें: 4.12 लाख
•    अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.18 लाख

Created On :   17 July 2021 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story