24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, 39 हजार ठीक भी हुए, 419 मरीजों की मौत

coronavirus in India latest updates
24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, 39 हजार ठीक भी हुए, 419 मरीजों की मौत
भारत में कोरोना 24 घंटे में मिले 38 हजार नए केस, 39 हजार ठीक भी हुए, 419 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39
  • 609
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38
  • 335
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 496

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस केस एक बार फिर धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। एक्टिव केस कम हुए हैं। रिकवरी रेट पहले से बढ़ा है। बीते 24 घंटे में 38 हजार 335 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 39 हजार 609 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 496 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, केरल के बाद हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के केस चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां नए केस 11 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 505 संक्रमित मिले थे।

देश में अब तक 3 करोड़ 20 लाख 35 हजार 359 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 12 लाख 12 हजार 996 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। वहीं, 4 लाख 29 हजार 211 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की 53 करोड़ 24 लाख से अधिक 44 हजार 960 डोज़ उपलब्ध कराई गई है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन के 2 करोड़ 25 लाख 3 हजार 900) डोज़ उपलब्ध है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17 लाख 77 हजार 962 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48 करोड़ 50 लाख 56 हजार 507 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,335
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,609
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 496
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.80 लाख

किन राज्यों में लगा है प्रतिबंध

  • पश्चिम बंगाल
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • मिजोरम
  • गोवा
  • पुडुचेरी

किन राज्यों में दी गई है राहत

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • केरल
  • बिहार
  • दिल्ली
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  •  उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • असम
  • मणिपुर
  • त्रिपुरा
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात 

Created On :   11 Aug 2021 4:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story