24 घंटे में मिले 33 हजार नए केस, 35 हजार रिकवर हुए, 421 मरीजों की मौत

Coronavirus in India 24 घंटे में मिले 33 हजार नए केस, 35 हजार रिकवर हुए, 421 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35
  • 497
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 33
  • 212
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 421

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण केस में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में 33 हजार 212 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं, 35 हजार 497 मरीज रिकवर हुए हैं। इस दौरान 421 मरीजों की मौत हुई है। Covid19india के मुताबिक देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 76 हजार 860 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 22 लाख 25 हजार 175 इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 14 लाख 3 हजार 959 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 31 हजार 674 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 56.81 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.89 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 17 लाख 43 हजार 114 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 54 करोड़ 58 लाख 57 हजार 108 हुआ।

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 33,212
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,497
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 421
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.31 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.76 लाख

किन राज्यों में लगा है प्रतिबंध

  • पश्चिम बंगाल
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • मिजोरम
  • गोवा
  • पुडुचेरी

किन राज्यों में दी गई है राहत

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • केरल
  • बिहार
  • दिल्ली
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  •  उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • असम
  • मणिपुर
  • त्रिपुरा
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात 

Created On :   16 Aug 2021 4:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story