24 घंटे में मिले 35 हजार नए केस, 37 हजार रिकवर हुए, 511 मरीजों की मौत

coronavirus in India latest updates
24 घंटे में मिले 35 हजार नए केस, 37 हजार रिकवर हुए, 511 मरीजों की मौत
Coronavirus in India 24 घंटे में मिले 35 हजार नए केस, 37 हजार रिकवर हुए, 511 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में मिले 35 हजार नए केस
  • 24 घंटे में रिकवर हुए 37 हजार केस
  • 24 घंटें में 511 कोविड मरीजों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 35 हजार 786 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 37 हजार 812 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 511 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 58 हजार 896 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

देश में अब तक 3 करोड़ 23 लाख 20 हजार 898 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 3 करोड़ 15 लाख 16 हजार 224 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। वहीं, 4 लाख 33 हजार 63 मरीजों की जान जा चुकी है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35,786
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,812
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 511
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.32 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.61 लाख

किन राज्यों में लगा है प्रतिबंध

  • पश्चिम बंगाल
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • मिजोरम
  • गोवा
  • पुडुचेरी

किन राज्यों में दी गई है राहत

  • छत्तीसगढ़
  • कर्नाटक
  • केरल
  • बिहार
  • दिल्ली
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  •  उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • मेघालय
  • नागालैंड
  • असम
  • मणिपुर
  • त्रिपुरा
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात 

Created On :   19 Aug 2021 2:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story